डीएम ने जयपुरिया स्कूल के छात्र-छात्राओं को तिरंगा झंडा देकर किया सम्मानित

फतेहपुर। महात्मा गांधी मैदान में सेठ जयपुरिया स्कूल द्वारा वृक्षाबन्धन और प्लांटेशन ड्राइव का कार्यक्रम जिलाधिकारी सी0 इंदुमती की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। छात्र-छात्राओं द्वारा भक्ति गीत व संस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि पर्यावरण संतुलन को बनाये रखना हम सबकी जिम्मेदारी है, के लिए एक पेड़ माँ के नाम अवश्य लगाए और इसका संरक्षण भी करे। वृक्षाबन्धन यानी पेड़ पौधों के प्रति भाई-बहन जैसा प्यार हो । जैसे कि हम रक्षाबंधन में बहने अपने भाइयों को रक्षा सूत्र बधती है और भाई भी बहन की रक्षा करते हैं। और आपस मे प्यार बना रहता है। इसी भावना के साथ हमे पौधो की रक्षा करनी है इनसे वातावरण में स्वच्छ वायु व गर्मी से निजात दिलाते साथ ही आक्सीजन देने का महत्वपूर्ण कार्य होता है। जिलाधिकारी ने जयपुरिया स्कूल के छात्र-छात्राओं को तिरंगा झंडा देकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक भी किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रोसहित कर चॉकलेट का वितरण किया। जिलाधिकारी मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वि/रा0), अपर जिलाधिकारी न्यायिक, उपजिलाधिकारी सदर, अपर उप जिलाधिकारी, प्रभागीय वन निदेशक, आदि ने गांधी मैदान में पौध रोपित किया साथ ही रक्षासूत्र बन्धे। जयपुरिया स्कूल के प्रबंध समिति के पदाधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वि/रा0), अपर जिलाधिकारी न्यायिक, उपजिलाधिकारी सदर, अपर उप जिलाधिकारी, प्रभागीय वन निदेशक को साल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.