वीरांगना अवंती बाई लोधी का मनाया 193 वाँ जन्मदिवस

फतेहपुर। अमर शहीद वीरांगना अवंती बाई लोधी जी के 193 वें जन्मदिवस पर शुक्रवार को अखिल भारतीय लोधी महासभा के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री फूल सिंह लोधी ने कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में खागा विधायक कृष्णा पासवान, सदर विधायक चंद्रप्रकाश लोधी, नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्य, पूर्व ब्लाक प्रमुख अक्षय लोधी ने समाज के लोगों के साथ अवंती बाई लोधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद गाजे बाजे के साथ अमर शहीद वीरांगना अवंतीबाई लोधी की जुलुस के रूप में झांकी निकाली। यह जुलूस शहर के लोधीगंज ज्वालागंज वर्मा चैराहा आईटीआई रोड शादीपुर चैराहा सिविल लाइन होते हुए अवंती बाई चैराहा पहुंचा। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद एक गार्डन में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में अमर शहीद वीरांगना अवंती बाई लोधी जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर विनय लोधी, उदय लोधी राजू लोधी रघुवीर सिंह लोधी राम सजीवन लोधी रूपचंद राम विशाल गंगा प्रसाद भोला लोधी राधेश्याम बलराज कृष्ण पाल सूर्यपाल लोधी पंकज लोधी राजकुमार प्रिंसी सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.