धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

-सरकारी दफ्तरों व प्रतिष्ठानों पर फहराए गए तिरंगे

खागा, फतेहपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरकारी दफ्तरों, प्रतिष्ठानों, कालेजों मे धूमधाम से जश्न मनाया गया। समस्त जगहों पर तिरंगा फहराकर शहीदों को याद किया गया। हर घर तिरंगा को लेकर शहर के तमाम प्रतिष्ठानों व घरों की छतों पर तिरंगे लगाए गए। 15 अगस्त के अवसर पर जश्र पूरे जोर शोर से मनाया गया। पूरा जनपद स्वतंत्रता दिवस को लेकर देश भक्ति में सरोबोर रहा। जे एम कोर्ट खागा मे न्यायिक मजिस्ट्रेट ने तिरंगा फहराया और अमर शहीदों पर प्रकाश डाला। इसी प्रकार माडल बार एसोसिएशन खागा के अध्यक्ष ने कार्यालय मे तिरंगा फहराया। इसके बाद अमर शहीदों को याद करते हुए शहीदों के बारे मे प्रकाश डाला। वहीं तहसील मे एस डी एम अजय कुमार पांडेय ने तिरंगा फहराया और लोगो को मिठाई वितरित की गई। उसी क्रम में अमर शहीद कंचन सिंह आटोनॉमस पीजी कॉलेज शिवपुरी के प्रबंधक अभिषेक (प्रिंस) ने झंडा फहराकर देश को आजाद कराने में आजादी की लड़ाई में हुए शहीदों को याद किया। प्रबंधक अभिषेक सिंह (प्रिंस) ने और सभी छात्र-छात्राओं को मिठाई वितरित किया। खागा कोतवाली परिसर में पुलिस क्षेत्राधिकारी बृज मोहन राय ने झंडा फहराया। इसी क्रम में गिरिजा देवी डिग्री कॉलेज के प्रबंधक विष्णु प्रकाश सिंह ने झंडा फहराया। इलाहाबाद कालेज पॉलिटेक्निक आफ इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रबंधक विजय ने झंडा फहराया। कमला बालिका इंटर कॉलेज के प्रबंधक में झंडा फहराया सफ्टच इंस्टिट्यूट आफ कंप्यूटर सेंटर हरदो के प्रबंधक ज्ञान सिंह ने झंडा फहराया। सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राज कपूर सिंह ने झंडा फहराया है। इस मौके पर उपजिलाअधिकारी अजय कुमार पांडेय, तहसीलदार जगदीश सिंह, नायब तहसीलदार विजय प्रकाश तिवारी, कोतवाल प्रभारी तेज बहादुर सिंह, अपराध निरीक्षक दिनेश कुमार शुक्ला ,खखरेरू थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार राव, सुल्तानपुर घोष थानाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी, किशनपुर थानाध्यक्ष, धाता थानाअध्यक्ष, मंडी समिति सचिव सतीश तिवारी, वन अधिकारी विवेक शुक्ला, खंड विकास अधिकारी अशोक कुमार व अजय कुमार तिवारी, सीडीपीओ आशीष पांडेय, नगर पंचायत खागा चेयरमैन गीता सिंह, चेयरमैन प्रतिनिध राम गोपाल सिंह, खागा नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी देवहूति पांडेय, नगर पंचायत धाता अधिशासी अधिकारी अजीत कुमार बागी, प्रबंधक विष्णु प्रकाश सिंह, किशनपुर चेयरमैन सुरेंद्र सोनकर, प्रबंधक विजय, विजयीपुर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिध आदित्य त्रिवेदी, संस्थापक दयाल शरण सिंह, प्रबंधक अभिषेक सिंह, राज सिंह, प्राचार्य नरेंद्र सिंह बैस, प्रधानाचार्य राज कपूर सिंह, संग्राम सिंह पटेल, सुशील द्विवेदी, हंसराज सिंह, नितिन कुमार, विक्रम सिंह, रामेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, रंजना शुक्ला, गौरव, ज्ञानेंद्र सिंह, रामचंद्र श्रीवास्तव एडवोकेट, चंद्रशेखर यादव, राजकुमार दुबे, कृष्णकांत त्रिवेदी, महेंद्र राज सिंह, राजेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सत्यवीर सिंह, रामराखन सिंह, कपिल यादव, धीरेन्द्र गुप्ता, अतुल मिश्रा, दीपक तिवारी, राजेश तिवारी अजय सिंह, संजय सिंह, एस.डी.शुक्ला (भोले) एडवोकेट, अविनाश यादव एडवोकेट, सहित गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण क्षेत्र लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.