छुट्टी पर आई सेल्स गर्ल की लाश मिलने से मचा हड़कंप

बर्धमान : कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर के रेप और हत्या का मामला शांत नहीं हुआ था कि बंगाल में इसी तरह की एक और वारदात सामने आई है। पूर्व बर्धमान में एक आदिवासी लड़की का शव मिली है। खून से लथपथ शव का गला कटा हुआ था। लाश मिलने के बाद हड़कंप मच गया। लड़की का नाम प्रियंका हंसदा था। वह नादुर झापानतला आदिवासी पारा इलाके की रहने वाली थी। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

लड़की लावारिश लाश मिलने की जानकारी पुलिस को बुधवार रात करीब 8:30 बजे मिली। मौके पर शक्तिगढ़ थाना और बर्धमान थाने की पुलिस पहुंची। लड़की का शव झाड़ियों के बीच पड़ा था। उसके शरीर पर कई चोट के निशान थे और गला गटा हुआ था।

25 साल की प्रियंका हांसदा बेंगलुरु में सेल्सगर्ल की नौकरी करती थी। वह पिछले दिनों ही छुट्टी पर अपने घर नादुर गांव आई थी। प्रियंका के पिता सुकांत हंसदा गांव के पास ही एक छोटी से सिलाई की दुकान चलाते हैं।

उसके शव को देखकर घरवाले दंग रह गए। मां की चीख सुनकर गांव के लोग खेतों की तरफ दौड़े। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मामले की जांच की जा रही है।

वहां कोलकाता डॉक्टर केस से नाराज लोगों को जब पूर्व बर्धमान में हुई इस घटना के बारे में पता चला तो वे गुस्सा होकर सड़क पर उतर आए। बर्दवान थाने का घेराव किया गया। सड़क जाम हुआ और लोगों ने प्रदर्शन किया। वहीं बीजेपी ने इस मामले में भी ममता बनर्जी सरकार को घेरा। बीजेपी नेता सुकांत मजूमदार ने ट्वीट करके टीएमसी पर निशाना साधा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.