डाक्टरों ने कोलकाता की घटना की जमकर किया निंदा

फतेहपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर तेजमान सिंह एवं सेक्रेटरी डॉक्टर राजीव रतन शर्मा के नेतृत्व में सिविल लाइन में बैठक हुई। जिसमें कोलकाता की घटना की जमकर निंदा की गई। इन लोगों ने कहा की कोलकाता घटना के दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी हो और दोषियों को सजा दिलाई जाए। इस दौरान इन लोगों ने डॉक्टरों व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को सभी प्रकार की घटनाओं से बचने के लिए एक केंद्रीय कानून बनाया जाने की मांग किया। सभी स्वास्थ्य देखभाल संस्थाओं को विशेष संरक्षित क्षेत्र घोषित किया जाने की मांग किया। राष्ट्रीय चिकित्सा परिषद को देश के किसी भी इलाके में काम कर रहे मेडिकल छात्रों और सभी आधुनिक चिकित्सा डॉक्टर की सुरक्षा से संबंधित सख्त नियमों को लागू करने का अधिकार दिये जाने की मांग किया। इन लोगों ने जिला अधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भेजने की बात कही। इस अवसर पर एक मत से कोलकाता में महिला चिकित्सक के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म एवं जघन्य हत्या का विरोध किया और उस महिला चिकित्सक को श्रद्धांजलि भी दिया। इस अवसर पर डॉक्टर आरपी सिंह, डॉक्टर देवाशीष चैधरी, डॉक्टर प्रतीक पटेल, डॉक्टर पंकज सिंह, डॉक्टर एस के उत्तम, डॉक्टर विजय पटेल, डॉक्टर नीरज वर्मा, डॉक्टर जवाहर लाल, डॉक्टर शिवम शुक्ला एवं अन्य डाक्टर मौजूद रहे तो वही सदर अस्पताल के गेट पर महिला चिकित्सक के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और कैंडल जलाकर उसे नाम आंखों से श्रद्धांजलि दिया। इस दौरान इन लोगों ने कहा की जो कोलकाता की महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म एवं जघन्य हत्या की गई है उन दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर डॉक्टर श्रवण, डॉक्टर अभिषेक, डॉक्टर मुकुल, डॉक्टर सुरभि, डॉक्टर वर्णिक, डॉक्टर लविश, डॉक्टर महक सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.