पार्टी से लौट रही लड़की के साथ दुष्कर्म

 

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में कॉलेज स्टूडेंट से रेप का मामला सामने आया है। लड़की पार्टी के बाद अपने घर लौट रही थी। इसके लिए उसने एक बाइक सवार से लिफ्ट ली। पुलिस ने रविवार (18 अगस्त) को घटना के बारे में जानकारी दी।

बेंगलुरु के एडिशनल पुलिस कमिश्नर (ACP) रमन गुप्ता ने बताया कि घटना रविवार 18 अगस्त तड़के 3-4 बजे की है। पीड़ित शनिवार रात कोरमंगला इलाके में पार्टी करने के लिए गई हुई थी। घर लौटते वक्त उसने हेब्बागोडी इलाके में किसी बाइक सवार से लिफ्ट ली थी।

ACP ने कहा कि लड़की का आरोप है कि बाइक सवार ने उसके साथ मारपीट की और रेप किया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। उन्होंने कहा कि पीड़ित की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने मौके पर जाकर भी मुआयना किया। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस ने 5 टीमों का गठन किया है। उसकी तलाश जारी है। जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.