संगठन को मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान शुरु

खागा, फतेहपुर। संगठन को मजबूत बनाने के लिए भाजपा ने नए लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। अभियान की सफलता के लिए रविवार को खखरेरू मंडल की कार्यशाला एक गेस्ट हाउस में मंडल अध्यक्ष गया पाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। 31 अगस्त को हर बूथ में बैठक होनी है जिसमें हर बूथ पर 200 नए सदस्य बनाने हैं। हमें समाज के प्रत्येक घटक तक जाकर भाजपा का सदस्य बनाना है। सदस्यता अभियान तीन चरणों में होगा। प्रथम चरण 1 सितंबर से 25 सितंबर तक, द्वितीय चरण 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक तथा तृतीय चरण 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा। कार्यशाला में पहुंचे मंडल प्रभारी लाल सिंह चंदेल ने कहा कि सदस्यता अभियान के लिए बूथ स्तर तक बैठक की जाएंगी। मंडल स्तर पर शक्ति केंद्र व बूथ स्तर पर घर-घर जाकर इस अभियान को पूर्ण करेंगे। विधायक कृष्णा पासवान ने कहा कि आज का प्राथमिक सदस्य कल का सक्रिय नेता हो सकता है। वहीं चेयरमैन ज्ञान चंद्र केसरवानी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता मिल कर मंडल में सबसे ज्यादा सदस्य बना कर अपने मंडल को नंबर 1 में लाना है। इस दौरान हिमांशु त्रिपाठी, महामंत्री शुभम सिंह, अनिल सिंह, संतोष शुक्ला, लालता तिवारी, कोमल मोदनवाल, संदीप गुप्ता समेत भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.