एक बार फिर देश शर्मसार, रत्नागिरी में नर्सिंग छात्रा से रेप

कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से रेप-मर्डर केस के बाद महाराष्ट्र के रत्नागिरी में नर्सिंग कॉलेज की स्टूडेंट से रेप का मामला सामने आया है। घटना सोमवार (26 अगस्त) की है। पीड़ित देवरुख में अपने घर से रत्नागिरी लौटी थी। बस स्टैंड से कॉलेज जाने के दौरान ऑटो ड्राइवर ने उसके साथ रेप किया।

सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसपी) जयश्री गायकवाड ने बताया कि पीड़ित की उम्र 19 साल है। वह देवरुख की रहने वाली है। वह 26 अगस्त की सुबह बस स्टैंड से कॉलेज जाने के लिए ऑटो रिक्शा में बैठी थी। इस दौरान ड्राइवर ने उसे पीने के लिए पानी दिया। पानी पीकर वह बेहोश हो गई।

पीड़ित को जब होश आया तो वह जंगल में थी। उसके कपड़े फटे हुए थे। हाथों पर चोट के निशान थे। रेप के बारे में पता चलने पर वह अस्पताल पहुंची, जहां पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने अज्ञात ऑटो ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, नर्सिंग स्टूडेंट ने बताया कि रविवार (25 अगस्त) को उसकी छुट्टी थी। इसलिए वह अपने घर देवरुख चली गई। वह हमेशा की तरह सोमवार (26 अगस्त) सुबह छह बजे की बस से देवरुख से रत्नागिरी पहुंची। सुबह करीब सात बजे वह रत्नागिरी के साल्वी स्टॉप पर उतरी।

वहां से कॉलेज जाने के लिए उसने ऑटो रिक्शा लिया। रास्ते में ऑटो ड्राइवर ने उसे पानी दिया, जिसके बाद वह बेहोश हुई। वह होश में आई तो देखा कि जंगल में उसका सारा सामान बिखरा हुआ है। कपड़े फटे हैं। उसने अपनी बहन को फोन कर घटना की जानकारी दी। जंगल से पीड़ित किसी तरह मेन रोड तक पहुंची। वहां बाइक सवार से मदद लेकर अपने फ्लैट पहुंची, जहां से उसे हॉस्पिटल ले जाया गया।

SP जयश्री गायकवाड ने अस्पताल जाकर पीड़ित से मुलाकात की और केस दर्ज करवाया। पुलिस सीसीटीवी और अन्य सबूत इकट्ठा करने की कोशिश कर रही है। मामले की जांच जारी है। आरोपी अभी फरार है। घटना के विरोध में सोमवार रात लोगों ने प्रदर्शन भी किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.