मंगेतर को ऋषिकेश ले जाकर की हैवानियत, 50 से ज्यादा दिए जख्म

 

शादी तय हो जाने के बाद युवक ने युवती को ऋषिकेश ले जाकर दुष्कर्म किया। गाजियाबाद के कविनगर क्षेत्र की रहने वाली युवती की मां की ओर से पहले यह केस सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दर्ज कराया था। युवती ने कोर्ट में दिए बयान में बताया है कि उसके साथ मंगेतर ने ही दुष्कर्म किया। उसके साथियों ने छेड़खानी की। इसी के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

डीसीपी नगर राजेश कुमार ने बताया कि युवती का बयान दर्ज हो जाने और अब तक की पड़ताल के अनुसार 21 अगस्त की शाम को मंगेतर युवती को अपने साथ ले गया था। इसी दौरान दोनों के बीच बीच विवाद हो गया। युवक ने युवती का फोन छीनकर तोड़ दिया।

इसके बाद दोनों घूमने निकले और देर रात को वह युवती को ऋषिकेश ले गया। वहां युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बर्बरता से युवती के शरीर पर जगह जगह काटा। मेडिकल परीक्षण में काटने के निशान मिले हैं। अगले दिन वापस गाजियाबाद आते समय रास्ते में युवक ने तीन दोस्तों को बुला लिया। तीनों दोस्तों ने छेड़छाड़ की। युवक को दुष्कर्म और उसके दोस्तों को छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.