युवक ने किया नंबर ब्लाक, कुएं में कूदी प्रेमिका

 

अरवल में शुक्रवार सुबह एक नाबालिग लड़की 20 फीट गहरे कुएं में कूद गई। हालांकि, वक्त रहते ग्रामीणों ने उसे मरने से बचा लिया। मामला रामपुर चौरम थाना इलाके का है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों के प्रेम प्रसंग में रिश्ता सामने आ रहा था। दोनों बुआ-भतीजा लगते हैं। इसी वजह से लड़के ने बातचीत बंद की। कुछ दिन पहले उसका नंबर भी बलॉक कर दिया। लड़की ने कई बार उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन नहीं लगा। इसके बाद लड़की ने सुसाइड करने का फैसला किया। जिसके बाद सुबह वह रामपुर स्थित एक कुएं में कूद गई।

एक स्थानीय विकास कुमार ने बताया, ‘मैं रास्ते से गुजर रहा था। तभी गांव के एक चौकीदार रास्ते में मिल गए। उनसे बात कर रहा था। इसी दौरान लड़की पर नजर पड़ी। जो काफी देर से कुएं पर खड़ी थी। हम लोग आपस में बात कर ही रहे थे कि लड़की ने कुएं में छलांग लगा दी। जिसके बाद शोरगुल करने पर आसपास के लोग पहुंचे। तो गमछे को कुएं में फेंका गया और लड़की को गमछा के सहारे बाहर निकाला गया।

लड़की के कुएं से रेस्क्यू का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि गांव के कुछ लोग लड़की को कपड़े के सहारे निकालने की कोशिश कर रहे हैं। इसी दौरान ग्रामीणों ने जब लड़की से पूछा कि क्यों कूदी कुएं में। इस पर लड़की ने कहा, ‘जाकर उससे पूछिए, क्यों कूदे हैं। फिर से गांव वाले उसे किसी बात का उलाहना देते हैं। इस बार वो कहती है, वो नहीं समझा तो फिर से कूद जाऊंगी। फिलहाल मौके पर रामपुर चौरम थाने की पुलिस भी पहुंची है। लड़की को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद उससे पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष सिंटू कुमार ने बताया है कि दोनों के परिजनों को बुलाया जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.