गौ रक्षा समिति के तत्वाधान में महायोगी संत अवैधनाथ की मनाई गई पुण्यतिथि

 

ब्यूरो मुन्ना बक्श न्यूज़ वाणी बांदा। गुरुवार को राष्ट्र संत ब्रम्हलीन महायोगी महंत अवैद्यनाथ महाराज जी की 10वी पुण्यतिथि विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति के तत्वाधान में मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन नगर क्षेत्र के लोहिया पुल के समीप कान्हा कुंज गेस्ट हाउस में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रसंत महंत अवैद्यनाथ महाराज जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा फूल माला पहनाकर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाराज श्री हरिनारायण सिंह प्रदेश मंत्री रहे। मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री श्रीमती अर्चना शुक्ला दीपक शुक्ला मंडल प्रभारी एवं उपस्थित पदाधिकारीगण एवं मात्रशक्तियो द्वारा पूज्य अवैधनाथ जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में समिति के नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र मुख्य अतिथि श्री हरि नारायण सिंह प्रदेश मंत्री के द्वारा प्रदान किया गया। इस दौरान राष्ट्रसंत महंत अवैद्यनाथ महाराज के विचारो को याद करते हुए उनके द्वारा सामाजिक हित में किए गए कार्य एवं उनके द्वारा लोगो को एक पथ प्रदर्शक की भांति रास्ता दिखाने के कार्यों को याद करते हुए उनको नमन किया गया तथा याद किया गया। कार्यक्रम का आयोजन गौ रक्षा समिति के जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के साथ साथ समिति के तमाम पदाधिकारी लोग मुख्य रूप श्रीमती श्रद्धा गुप्ता विनीता कौशल रीना कश्यप जिला अध्यक्ष दीपक शुक्ला अधिवक्ता प्रकोष्ठ जिला प्रभारी सुरेश कान्हा जिला महामंत्री राकेश कुमार त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष महेश कुमार धुरिया जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र द्विवेदी जिला उपाध्यक्ष महेश आलोक प्रजापति जिला सहसंयोजक संतोष कुमार त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष नंदू चतुर्वेदी जिला उपाध्यक्ष कृष्ण चंद्र प्रजापति जिला मंत्री अरुण कुमार मिश्रा जिला मंत्री महेश गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी मितेश कुमार तहसील अध्यक्ष पैलानी पवन कुमार द्विवेदी तहसील अध्यक्ष नारायणी सोनू करवरिया तहसील अध्यक्ष बबेरू प्रभंजन गुप्ता ब्लॉक अध्यक्ष महुआ पुष्पेंद्र यादव ब्लॉक अध्यक्ष बड़ोखर ब्लॉक सत्यम मिश्रा नगर अध्यक्ष बृज किशोर द्विवेदी सदर तहसील अध्यक्ष विनय कुमार प्रजापति से उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.