नंदुरबार में जुलूस के दौरान दो गुटों में हिंसक झड़प, 7 घायल

 

महाराष्ट्र के नंदुरबार में धार्मिक जुलूस के दौरान दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। नंदुरबार पुलिस ने बताया कि गुरुवार को दोपहर 3 बजे मालीवाड़ा इलाके में एक धार्मिक जुलूस निकाला जा रहा था। इसी दौरान कुछ युवकों ने जुलूस निकालने वाले लोगों के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद दोनों गुटों में धक्का-मुक्की के बाद पथराव होने लगा। कुछ युवकों ने एक घर में आग लगा दी।

उन्होंने LPG सिलेंडरों को भी जलाने की कोशिश की। कुछ वाहनों में भी आग लगाई। पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर भी पथराव किया। पुलिस ने बताया कि पथराव में दो अधिकारी और पांच कांस्टेबल सहित 7 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। धुले से जवानों को बुलाया गया है। स्थिति देर रात तक नियंत्रण में आ गई है। संदिग्धों को हिरासत में लिया जा रहा है। केस दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.