गर्लफ्रेंड से मिलने गए लड़के को 2.5 घंटे पीटा

 

अगर वो कह देते, तो हम बेटे को बाहर भेज देते। हमारा तो झगड़ा भी नहीं था। राहुल प्यार करता था। वैसे उनकी लड़की से मिलता भी नहीं था। न जाने कैसे उस रात चला गया। तो क्या पीट-पीटकर मार ही डालेंगे।’ यह कहते हुए मां गोमती सिसकी भरने लगीं। वह उस राहुल शर्मा की मां हैं, जिसे उसकी गर्लफ्रेंड के परिवार ने पीट-पीटकर मार डाला। दरअसल, इस कहानी की शुरुआत 22 सितंबर की रात को होती है। जब राहुल शर्मा अपने घर से सिर्फ 500 मीटर दूर अपनी गर्ल फ्रेंड के घर मिलने चला जाता है।

लड़की के पिता और भाई ने दोनों को एक साथ देख लिया। इसके बाद राहुल को घर के अंदर बंद करके पीटा गया। करीब 2.5 घंटे तक मारते रहे। लड़के के परिजन के आने के बाद भी दरवाजा नहीं खोला। फिर 2 घंटे तक कमरे में लहूलुहान हालात में बंद रखा गया। रात में ही परिवार राहुल को लेकर मेडिकल कॉलेज गए। मगर उसको बचाया नहीं जा सका। मंगलवार रात को राहुल ने दम तोड़ दिया।

इसके बाद पुलिस ने लड़की की मां और दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। लड़की और पिता भागे हुए हैं। गुरुवार को दोनों की लोकेशन हमीरपुर मिलने के बाद कानपुर पुलिस की टीम वहां पहुंची। मगर पकड़ा नहीं जा सका। पहले घाटमपुर पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज किया था। मौत होने के बाद गैर इरादतन हत्या की FIR दर्ज की गई। पुलिस ने प्रेमिका की मां और 2 बेटों को अरेस्ट करके जेल भेज दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.