स्व0 महेन्द्र सिंह टिकैत की किसानों ने मनाई जयंती

 

फतेहपुर। शहर के नहर कॉलोनी में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम के नेतृत्व में किसान मसीहा भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए और उनके बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम ने कहा की महेंद्र सिंह टिकैत ने किसानों को कैसे संघर्ष करना है यह सिखाया है और आज उन्हीं के बदौलत किसान अपनी आवाज बुलंद कर पाता है। तो वही राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चैहान के बेटे अंकित सिंह चैहान ने कहा हम लोग किसान मसीहा महेंद्र सिंह टिकैत के बताए गए रास्ते से ही चलते हुए आगे बढ़ रहे हैं और जहां पर जो भी समस्याएं आती हैं उनको हल करने के लिए आपस में भाईचारे को निभाते हुए संघर्ष के लिए तत्पर रहते हैं। इस अवसर पर प्रीतम सिंह, दीपक गुप्ता, दीपेश सहित तमाम किसान मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.