27 अक्टूबर को होगा श्रीराम राज्याभिषेक महोत्सव

 

– बैठक कर आयोजन को भव्य बनाने की बनाई रणनीति
फतेहपुर। श्रीराम राज्याभिषेक महोत्सव राज गद्दी 27 अक्टूबर को पीलू तले चैराहा पर धूमधाम से मनाया जायेगा। बैठक कर बनायी रणनीति सर्व सम्मति से कार्यकारिणी का किया विस्तार। फरहत अली सिददकी अध्यक्ष, डा0 अतुल त्रिवेदी स्वागताध्यक्ष, महामंत्री दिलीप मोदनवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल, कोषाध्यक्ष गुड्डू राइन को पुनः मनोनीत किया गया। सामाजिक समरसता का प्रतीक श्रीराम राज्याभिषेक मंडल की बैठक स्थानीय कार्यालय पीलू तले चैराहे पर कार्यक्रम के संयोजक विनोद कुमार गुप्त की अध्यक्षता में संपन्न हुई। अध्यक्षता करते हुये संयोजक विनेाद कुमार गुप्त ने बताया कि परम्परागत ढंग से मनाये जाने वाला कार्यक्रम श्री राम राज्याभिषेक महोत्सव राजगददी बडे ही हर्षाेल्लास के साथ 27 अक्टूबर दिन रविवार को पीलू तले चैराहे पर मनाया जायेगा। कार्यक्रम को इस वर्ष बडी ही भव्यता के साथ मनाया जायेगा जिसको सफल बनाने के लिये पदाधिकारी मनोनीत किये गये। सर्व सम्मति से फरहत अली सिददीकी अध्यक्ष, दिलीप मोदनवाल महामंत्री, गुडडू राइन कोषाध्यक्ष, शैलेंद्र शरन सिंपल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पिंटू बाजपेयी सह संयोजक, राज गुप्ता उपाध्यक्ष, राजीव पोरवाल आडीटर, अरूण जायसवाल विधि सलाहकार, सत्येंद्र अग्रहरि मंच व्यवस्थापक, आशीष अग्रहरि मीडिया प्रभारी, मनोज सोनी, आकाश मोदनवाल अतिथि व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई। नव मनोनीत पदाधिकारियों ने कहा कि इस वर्ष की राजगददी का कार्यक्रम सभी लोग एकजुट होकर यादगार के रूप में मनायेंगे जिससे कार्यक्रम भव्य हो सके। बैठक का कुशल संचालन करते हुये महामंत्री दिलीप मोदनवाल ने पदाधिकारियों के सम्मुख पिछले वर्ष का आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। बैठक के अंत में श्रीराम राज्याभिषेक मंडल के अध्यक्ष फरहत अली सिददीकी के बडे भाई के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर प्रमुख रूप से फरहत अली सिददीकी, शैलेंद्र शरन सिंपल, गुडडू इस्लाम राइन, अरूण जायसवाल एड0, सत्येंद्र अग्रहरि, गुड्डू मोदनवाल, राजीव पोरवाल, अमित त्रिवेदी, आशीष अग्रहरि, राज गुप्ता, मोहम्मद आजम, शेखर, मनोज सोनी, आकाश मोदनवाल, रोहित चैरसिया आदि रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.