भाजपा के पक्ष में चुनावी रुझान आते ही हिसार से भाजपा प्रत्याशी डॉ. कमल

 

गुप्ता के आवास पर जमा हुए कार्यकर्ता

दी एक दूसरे को बधाई। लड्डू बांटे गए। आतिशबाजी छोड़ी गई।

 

हरियाणा/हिसार (गरिमा) :

आज भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक एकत्रित होकर पूर्व मंत्री डॉ कमल गुप्ता के मलिक चौक स्थित आवास पर पहुंच कर एक दूसरे को लड्डू खिला कर बधाइयां दी व खुशी मनाई । कार्यकर्ता भाजपा के पक्ष में

रुझान आते ही भारी संख्या में भाजपा प्रत्याशी के आवास पर एकत्रित होना

शुरू हो गए थे। पूर्व मंत्री बहुत ही खुश दिखाई दे रहे थे।व सभी को

बधाइयां दे रहे थे।

इस अवसर पर डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि चुनाव परिणाम से स्पष्ट है कि प्रदेश की जनता ने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को पसंद करते हुए भाजपा को अपना मत दिया है।उन्होंने कहा कि यह जीत प्रदेश सरकार की नीतियों की जीत है। पिछले 10वर्षों में भ्र्ष्टाचार की समाप्ति हुई है। खर्ची-पर्ची का साम्राज्य समाप्त हुआ। मेरिट के आधार पर घर बैठे नोकरियों दी गई। प्रशासन में पारदर्शिता आई। जबकि कांग्रेस ने केवल जातिआधार पर वोट बटोरने का काम किया।परन्तु मतदाताओं ने अपनी सूझ- बूझ का

परिचय देते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान किया।उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता डर गई थी कि यदि हुड्डा सरकार आ गई तो फिर से प्रदेश में गुंडा राज स्थापित हो जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.