कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 16054 वोट लेकर अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के मेवा सिंह को हराकर विजयी हुए 

*भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल।लड्डू बांट कर व नाच कर किया खुशी का इजहार*
हरियाणा/हिसार (गरिमा) : हरियाणा विधानसभा 2024 के हुए चुनाव में जहां देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा को हरियाणा में 48 सीटें प्राप्त कर बहुमत प्राप्त हुआ।वहीं इन चुनावों में सबसे हॉट सीट मानी जाने वाली लाडवा विधानसभा क्षेत्र से खड़े भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 16054 वोट प्राप्त कर विजय हुए। वहीं भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शैलेश वत्स ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा ने हरियाणा मे पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई उसके लिए पूरे प्रदेश की जनता का धन्यवाद करते है। भाजपा कुरुक्षेत्र के जिलाध्यक्ष ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों की जीत है। उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस के छोटे से लेकर बड़े नेता भी बड़े-बड़े दावे कर रहे थे। वह सब धराशाही होकर रह गए। लोगों ने देश के पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय प्रदेश अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सरल, मिलनसार स्वभाव व उनकी कार्यशैली से व भाजपा की नीतियों में विश्वास करते हुए भाजपा को पूर्ण बहुमत का आशीर्वाद दिया। वहीं नायब सिंह सैनी की भारी बहुमत जीत पर जगह-जगह लोगों ने ढोल की थाप पर नाच कर अपनी खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यालय पर लड्डू बांट कर खुशी मनाई गई। इस अवसर पर इस अवसर पर सुशील राणा भाजपा जिला अध्यक्ष, धर्मवीर मिर्जापुर अध्यक्ष पशुपालन विभाग,जिला महामंत्री तेजीन्द्र गोल्डी,जिला मीडिया प्रमुख शैलेश वत्स,ईश्वर कौशिक, एसपी कौशिक, गुलशन सैनी, विक्रम शर्मा, दीपक शर्मा, लवली, विजय कंबोज, विजय कौशिक, सचिन अरोडा, शिव गुप्ता, परमजीत कश्यप , वंदना, दीपक शर्मा एडवोकेट, ऋषिपाल मथाना, देशराज शर्मा, विनीत कवात्रा, ललित माटा, अशोक सैनी, अनु माल्यान व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.