सुभाष सुधा ने थानेसर की जनता का जताया आभार

 

भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए लोगों पर कसा तंज, “जहां गए हैं, अब वहीं रहकर जनता की सेवा करें”

हरियाणा/हिसार (गरिमा) : थानेसर के पूर्व विधायक एवं राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने थानेसर की जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जो जनादेश उन्हें मिला है, वह उस जनादेश को स्वीकार करते हैं। आज सेक्टर 7 स्थित अपने आवास पर पत्रकार वार्ता करते हुए सुभाष सुधा ने कहा कि वे हमेशा थानेसर की जनता के सुख दु:ख में बराबर के भागीदार रहेंगे। थानेसर में चल रहे सभी विकास कार्य तेज गति से जारी रहेंगे। सुभाष सुधा ने प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने पर कहा कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस का भ्रम तोड़ दिया। थानेसर में भी कांग्रेस ने इसी भ्रम में रखकर जनता को गुमराह करने का काम किया। परंतु थानेसर की जनता को घबराने का परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है और भाजपा के प्रतिनिधि होने के नाते वे हमेशा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए उनके साथ खड़े हैं। दल बदलुओं को दी नसीहत, जहां गए हैं, वहीं रहकर जनता की सेवा करें। पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में सुभाष सुधा ने चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए लोगों पर तंज कसते हुए कहा कि जो साथ छोड़कर, धोखा देकर गए, वे जहां गए हैं, अब वहीं रहकर जनता की सेवा करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.