सदस्यता संगठन का मूल, प्रकाश पाल

 

फतेहपुर। संगठन पर्व सदस्यता अभियान को जिले में गतिशील बनाने को लेकर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल द्वारा हुसेनगंज विधानसभा क्षेत्र में प्रवास किया गया,जिले में प्रवास हेतु पहुंचे क्षेत्रीय अध्यक्ष का जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल द्वारा स्वागत किया गया। वहीं हुसेनगंज मंडल व छिवलहा मंडल में कैम्प लगाकर बड़ी संख्या में लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई, श्री पाल द्वारा उपस्थित लोगों को भाजपा की अनगिनत संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई उन्होंने बताया कि जो भी राष्ट्रीय विकास को बढ़ावा देता है वह भाजपा से जुड़कर अपना विशेष योगदान दे सकते हैं, इस अवसर पर उपस्थित पूर्व मंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज भाजपा ही ऐसा राजनीतिक दल है जिसमें छोटे से छोटे कार्यकर्ता की चिंता की जाती है, उपस्थित जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल द्वारा उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा की सदस्यता लेने पर शुभकामनाएं प्रदान की गई। इस अवसर पर पंकज त्रिपाठी, रामप्रताप सिंह गौतम, रामू वाजपेई, पवन मिश्रा, रिंकू लोहारी, अनुज दीक्षित, राजू पाल, अवनीश मौर्या सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

Leave A Reply

Your email address will not be published.