Breaking News

“जबरन मंदिर ले जाकर भरी मांग और किया रेप… बांदा में छात्रा ने दे दी जान”

बांदा जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां जबरन मांग भरने के बाद एक 12वीं क्लास की छात्रा ने आत्महत्या कर ली. परिजनों का आरोप है कि मांग भरने के बाद बेटी के साथ दुष्कर्म भी किया था. इसके लिए परेशान होकर उसने जहर खा लिया. युवती के जहर खाने के बाद परिजन उसे नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां से उसकी हायर सेंटर में रेफर किया, जहां इलाज के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया. घटना के बाद से ही मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार सुबह 18 साल की युवती ने जहर खा लिया. बेटी की हालत बिगड़ता देख परिजनों ने उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतका की मां आरोप है कि मंगलवार को पड़ोस में रहने वाले युवक उसकी बेटी को खेत में बने शिव जी के मंदिर में ले गया, जहां उसने जबरदस्ती उसकी मांग भर दी. इसके बाद पीपल के पेड़ के 7 फेरे लिए गए.

युवती ने जहर खाकर आत्महत्या

इतना ही नहीं, इसके बाद उसने बेटी से दुष्कर्म भी किया. घर आकर बेटी ने पूरी आपबीती परिवार को बताई. मां ने बताया कि दुष्कर्म के बाद से ही बेटी गुमसुम रहने लगी थी. वह खाना भी नहीं खा रही थी. उसका कहना था कि अब वह कहीं मुंह दिखाने नहीं रह गई है. वह अंदर ही अंदर घुट रही थी. इस बीच उसने घर में गुरुवार सुबह जहर खा लिया. इस घटना से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. फिलहाल अभी तक इस मामले में थाने में तहरीर नहीं दी गई.

रेप की कोशिश में ममेरी बहन की हत्या

आपको बता दें कि ऐसे ही एक मामला बीते दिनों बांदा के कोतवाली देहात क्षेत्र से आया है, जहां ममेरी बहन से रेप की कोशिश करने के दौरान आरोपी युवक ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी.

About NW-Editor

Check Also

ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार जीजा साली की हुई मौत

  बांदा। रविवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साली की दर्दनाक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *