Breaking News

“दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटरों से पुलिस की मुठभेड़, फायरिंग के बाद गिरफ्त में आए बदमाश”

नई दिल्ली: दिल्ली में दो अलग-अलग जगह पर फायरिंग की वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैलाने वाले लॉरेंस बिश्नोई के दो शूटर्स मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिए गए हैं। इन आरोपियों ने पश्चिम विहार और विनोद नगर में फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था। पश्चिम विहार में एक जिम पर गोली चलाकर वारदात को अंजाम दिया था, जिसके बाद आरोपियों ने विनोद नगर इलाके में भी वारदात की थी।

पुलिसकर्मी के बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी गोली

बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात एक बजे के बाद नॉर्थ जिले की नारकोटिक सेल की टीम को जानकारी मिली कि पश्चिम विहार विनोद नगर में फायरिंग करने वाले दोनों लॉरेंस बिश्नोई के शूटर यमुना पुस्ता से होते हुए हिरण की तरफ जाएंगे। जिसकी जानकारी मिलते ही नारकोटिक्स सेल की टीम ने हिरण की यमुना पुस्ता पर ट्रैप लगाया और आरोपियों को रुकने का इशारा किया। लेकिन आरोपियों ने दिल्ली पुलिस की टीम पर फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान दिल्ली पुलिस के जवान के बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी।

पैरों में लगी गोली, 5-6 राउंड किए फायर

दिल्ली पुलिस की टीम ने जवाबी कार्रवाई की और एक आरोपी के पैर में गोली लग गई। उसके बाद उन दोनों को काबू किया गया। दोनों आरोपी लॉरेंस बिश्नोई के शूटर बताई जा रहे हैं। आरोपियों के पास से दो पिस्टल जिंदा कारतूस सहित एक स्कूटी बरामद की गई है। दोनों तरफ से करीब 5 से 6 राउंड फायर किए गए। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से नॉर्थ जिले की एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम पूछताछ कर रही है।

About NW-Editor

Check Also

सुल्ताना मर्डर केस में बड़ा खुलासा, गवाह के बयान से जांच में नया मोड़

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के एक कोर्ट रूम में एक चश्मदीद ने ऐसा बयान दिया जिसने सबके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *