भगवान परशुराम जयंती पर शोभायात्रा के साथ होगें विभिन्न कार्यक्रम

फतेहपुर। न्यूज़ वाणी नफीस जाफ़री भगवान परशुराम जयंती पर शोभायात्रा एवं उपनयन संस्कार के साथ भव्य कार्यक्रम ब्राह्रमण चेतना सेवा संस्थान द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी किया जायेगा। सोमवार को जीटीरोड़ स्थित ग्रे कम्पनी मुख्य कार्यालय मे पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंच के अध्यक्ष केएन अग्निहोत्री, नगर अध्यक्ष वीके शुक्ला, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र त्रिवेदी, प्रदीप गर्ग, सुनील शुक्ला, पप्पू तिवारी, अजय अवस्थी ने संयुक्त रूप से कहा कि 18 अप्रैल को ब्राम्हण चेतना मंच द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष धूमधाम के साथ कलक्टरगंज स्थित पं. कमल किशोरी तिवारी के हाते मे भगवान परशुराम जयंती मनायी जायेगी और शोभायात्रा, उपनयन संस्कार के कार्यक्रम भी भव्य रूप से किया जायेगा। संस्था के सचिव शिवाकान्त दीक्षित ने बताया कि उपनयन संस्कार हेतु पंजीयन चेतनामंच के कार्यालय ग्रे कम्पनी जीटीरोड़ मे प्रारम्भ कर दिया गया है जो 10 अप्रैल तक चलेगा। इच्छुक व्यक्ति मोबाइल नम्बर 9415495201 पर सम्पर्क कर सकते हैं। मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि भगवान परशुराम जयंती पर शोभायात्रा, उपनयन संस्कार, झांकी, कीर्तन भजन गाजे बाजे के साथ सम्पन्न किया जायेगा जिसमे बड़ी संख्या मे समाज के लोग शामिल होकर एकता का परिचय दें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.