प्रभु यीशू के रास्तों पर चलकर पापों से अपने को बचा सकते हैं फादर यशब कुमार

फतेहपुर। न्यूज़ वाणी नफीस जाफ़री मानव समाज में फैली अशान्ती और वैमनस्यता को तंग करने एवं सबके बीच सद्भावना और समभाव का प्रसार करने के लिये सबको पापों को बचाने के खातिर ही प्रभु यीशू यहां आये थे। इसीलिये यह दिन धन्य है। सबको उनकी शिक्षाओं पर अमल करना चाहिये। जिससे दुनिया बुराइयों को खत्म कर अच्छाईयों की ओर चल सके। गुड फ्राइडे को नगर स्थित चर्चाें में सजावट के साथ प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। देवीगंज स्थित इण्डियन प्रेस विटेरियन चर्च व कृष्णा कालोनी स्थित ईसीआई चर्च में सुबह से ही चहल-पहल का माहौल रहा। साफ-सफाई कर सजावट की गयी। दोपहर में फादर की अगुवाई में अनुयाइयों ने प्रार्थना सभा मे फादर यशब कुमार, फादर पी जार्ज, फादर जयप्रकाशक एवं चर्च के फादर विमल कुमार ढिल्लू ने प्रभु यीशू द्वारा दिये गये सन्देशो पर विस्तृत प्रकाश डाला उक्त लोागो ने कहा कि आज का दिन धन्य है। इस दिन प्रभु यीशू का पदार्पण हुआ था। प्रभु यीशू ने मानव समाज में फैली अशान्ती को शान्ती में तब्दील करने के लिये आये थे। सद्भाव और समभाव का प्रसार करते हुये प्रभु यीशू ने दुनिया को सच्चाई का रास्ता दिखाया। हर मानव को प्रभु यीशू के आदर्शों पर कायम रहना चाहिये। समाज में फैली कुरीतियों को खत्म करने के लिये अशान्ती का रास्ता नही अपनाना चाहिये। प्रभु यीशू अपने अनुयाइयों से यही चाहतें हैं कि खुद को आदर्श बनायें और फिर समाज में आदर्श के बीज अंकुरित करें। प्रभु यीशू ने सत्य को कायम करने के लिये अनेक बार शूलियों पर चढ़ इस बात को साबित कर दिया था कि बुराइयों के सामने कभी सत्य झुकता नही है। सत्य पर अमल करने वाले मानव की पूजा समाज बराबर करता है। सत्य की नींव इतनी मजबूत होती है कि झूंठ की हवायें उसे कतई हिला नही सकती।

Leave A Reply

Your email address will not be published.