बाइक सवार बदमाशों ने दिन-दहाड़े महिला की लूटी चेन

फतेहपुर। न्यूज़ वाणी नफीस जाफ़री जनपद में ताबड़तोड़ हो रही अपराधिक घटनाओं को पुलिस जहां रोक पाने में पूरी तरह से नाकाम हो रही है। वहीं अपराधी पुलिस को हर पल चुनौती देकर घटना को अंजाम देने में नहीं चूकते हें। इसी कड़ी में शहर क्षेत्र के बिंदकी बस स्टाॅप के समीप दिन दहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने स्कूली से जा रही महिला के गले में पड़ी हजारों रूपये कीमत की चेन लूटकर फरार हो गये। उधर पुलिस को सूचना देने के बावजूद दो घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के बाबत जानकारी ली। जानकारी के अनुसार शहर क्षेत्र के सिविल लाइन मोहल्ला निवासी स्व. प्रकाशवीर सिंह जो आर्मी में थे। बताते हैं कि उनकी पत्नी मिथलेश राठौर जिन्हें लीवर में कुछ तकलीफ थी। जिस पर वह स्कूटी से सदर अस्पताल इलाज कराने के लिये आयीं थी। तभी दोपहर 12ः30 बजे घर वापस जा रही थी। जैसे ही वह बिंदकी बस स्टाॅप के समीप पहुंची। तभी सामने से आ रहे दो बाइक सवार उनको क्रास करने के साथ बदमाशों ने बाइक तत्काल मोड़ी और महिला के गले में पड़ी लगभग डेढ़ तोले सोने की चैन खींचकर फरार हो गये। अचानक हुयी इस घटना से महिला जब तक कुछ समझ पाती बदमाश मौके से फरार हो गये। जिस पर उसने तत्काल 100 नम्बर पर फोन किया। उसके बावजूद भी दो घंटे बीत गये लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। लगभग पौने तीन बजे अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर कपिल देव मिश्रा, कोतवाली आरके सिंह मौके पर पहुंचकर घटना के बाबत महिला से जानकारी लिया। इन दो घंटों के बीच महिला आबूनगर चैकी पहुंची लेकिन उसके बावजूद भी पुलिस हरकत में नहीं आयी। महिला के अनुसार वह लगभग दो घंटे तक पुलिस का इंतजार करती रही। लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंची। उसने बताया कि उसकी चेन लगभग डेढ़ तोले की थी। जिसकी कीमत लगभग 45 हजार रूपये थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.