डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन के नवनिवर्वाचित पदाधिकारियों को दिलायी गयी शपथ

फतेहपुर। न्यूज़ वाणी नफीस जाफरी डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह उल्लास के साथ मनाया गया जिसमे मुख्य चुनाव अधिकारी सुरेन्द्र सिंह चैहान ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।
शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन के निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे कृषि राज्यमंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह धुन्नी सिंह एवं विशिष्ट अतिथि इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आईके चतुवेदी, विधायक विकास गुप्ता रहे। समारोह स्थल पर मौजूद बड़ी संख्या मे अधिवक्ताओं के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी सुरेन्द्र सिंह चैहान ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष हरदीप सिंह, महामंत्री शिवप्रकाश मिश्र (पुत्तू मिश्रा) वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिव प्रकाश तिवारी, उपाध्यक्ष अमर सिंह पटेल, सुशील कुमार मिश्रा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष संग्राम सिंह राठौर, संदीप सिंह यादव, कोषाध्यक्ष वागीश कुमार श्रीवास्तव, सचिव प्रशासन विशाल सिंह गौतम, संयुक्त सचिव पुस्तकालय अभय प्रताप सिंह, संयुक्त सचिव प्रकाशन महेन्द्र सिंह दिखित समेत सभी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.