भगवान परशुराम जयन्ती धूमधाम के साथ मनायी गयी

फतेहपुर।न्यूज़ वाणी नफीस जाफरी जनपद मे भगवान परशुराम जयन्ती धूमधाम के साथ मनायी गयी। ब्राम्हण चेतना मंच द्वारा शोभायात्रा एवं भगवान परशुराम द्वारा संवाद एवं बटुकों का उपनयन संस्कार कराया गया।
बुधवार को ब्राम्हण चेतना मंच के तत्वाधान मे कलक्टरगंज स्थित पं0 कमल किशोर तिवारी के हाते मे भगवान परशुराम जयंती का आयोजन किया गया जिसमें प्रातः 10 बजे परशुराम की आरती के पश्चात शोभायात्रा प्रारम्भ हुयी जो वर्मा तिराहा, पीरनपुर, ज्वालागंज , जीटीरोड़, बाकरगंज, चैक से मुराइन टोला, पथरकटा चैराहा, पटेल नगर से आईटीआई रोड़ होते हुए कार्यक्रम स्थल पर समाप्त हुयी जिसके बाद उपस्थित सर्वसमाज के लोगों को मंच से भगवान परशुराम द्वारा संवाद किया गया। जयंती समारोह की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष पं0 केएन अग्निहोत्री व संचालन कोषाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद त्रिवेदी ने किया। कार्यक्रम जयंती के अवसर पर समाज के 25 बटुकों का उपनयन संस्कार वैदिक मंत्रों के साथ कराया गया। वहीं कार्यक्रम के दौरान शुद्ध घी से बना हुआ प्रसाद भी आये हुए सर्वसमाज के लोगों ने ग्रहण किया। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन अजय अवस्थी, पूर्व ब्लाक प्रमुख विकास त्रिवेदी, प्रदीप गर्ग, मनोज शुक्ला, शिवचन्द्र शुक्ला, सुशील मिश्रा, शिवाकांत तिवारी, मनोज त्रिवेदी, बेलू मिश्रा, रामकिशोर पाण्डेय, राजेन्द्र प्रताप त्रिवेदी, प्रदीप पाण्डेय, अमित तिवारी, संजय तिवारी, दिनेश तिवारी खलीफा, शिवाकांत दीक्षित, संतोष कुमारी शुक्ला, संध्या त्रिपाठी, मनोरमा शुक्ला, संतोष कुमारी शुक्ला, अर्चना त्रिपाठी, सुनील बाजपेयी, राजन तिवारी, महेश द्विवेदी, माया तिवारी, प्रभुदत्त दीक्षित, विद्या भूषण तिवारी, अन्जू तिवारी, उदित अवस्थी, दिवाकर अवस्थी आदि मौजूद रहे।
चुरियानी-सामियाना में हर साल की तरह इस बार भी परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई। त्यागेश्वर महादेव मंदिर में सेवालाल दुबे के संरक्षकत्व में भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर आरती-वंदना की में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर प्रधान जमुना शुक्ला, बृज गोपाल दुबे, उपेंद्र द्विवेदी, ओम मिश्रा, बलमहरी दुबे, भारत शुक्ला, रजोल मिश्र, रामकुमार, अब्रिका शुक्ल राम संजीवन आदि रहे। सभी ने परशुराम के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.