उद्योग व्यापार मण्डल मे अभियान चलाकर व्यापारियों को संगठन से जोड़ा

फतेहपुर।न्यूज़ वाणी नफीस जाफरी फतेहपुर उद्योग व्यापार मण्डल स्वतन्त्र इकाई के चलाये जा रहे सदस्यता अभियान के तहत शहर के मसवानी वार्ड मे सम्पर्क करते हुए 115 व्यापारियों को संगठन का सदस्य बनाया गया। संगठन के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने बताया कि जून माह तक सदस्यता अभियान के प्रथम चरण मे शहर क्षेत्र के 3 हजार व्यापारियों को संगठन से जोड़ा जायेगा। इस मौके पर मनोज साहू, एसके दीक्षित, केके तिवारी, सेराज अहमद खान, राजा अवस्थी, विजय कान्त सोनी, गंगासागर, सलामत अली, संदीप श्रीवास्तव आदि रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.