मजदूरों को शिविर मे सरकार की योजनाओं को दी जानकारी

फतेहपुर। न्यूज़ वाणी नफीस जाफरी फतेहपुर अंतराष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर श्रम विभाग द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन किया जिसमे केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा मजदूरों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी।
मंगलवार को आबूनगर रोड़ आवास विकास स्थित सहायक श्रमायुक्त कार्यालय मे श्रमिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्ण कालिक राजीव कुमार एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप मे तहसीलदार सदर जेपी पाण्डेय ने शिरकत की। शिविर को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि राजीव कुमार ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिकों के कल्याण के लिए अनेकों योजनाएं चलाई जा रही है जिसका श्रमिक अवश्य लाभ उठाये। साथ ही श्रमिकों की समाज मे भूमिका पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनके अधिकारों की कानूनी जानकारी दी गयी। सहायक श्रमायुक्त सुविज्ञ सिंह ने विभाग द्वारा श्रमिकों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लाभ लेने को कहा। इस मौके पर गोविंद लाल गुप्ता, राम सिंह, कानूनगो राजेन्द्र प्रसाद, लेखपाल पतिराखन, राजेन्द्र कुमार, ओम प्रकाश विश्वकर्मा, डा0 अशोक कुमार श्रीवास्तव, राजेन्द्र प्रसाद साहू, अनुराग त्रिपाठी, मो0 अबू सलीन, रश्मि दीक्षित, अजमी इम्तियाज, आनन्द किशोर गुप्ता, राधेश्याम वर्मा, किरथ सिंह समेत बड़ी संख्या मे श्रमिक रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.