यूपी बोर्ड टाॅपर रजनीश शुक्ला व आयुषी का हुआ भव्य स्वागत

फतेहपुर।न्यूज़ वाणी नफीस जाफरी फतेहपुर राष्ट्रीय ब्राम्हण महासंघ द्वारा आयोजित मेधा अलंकरण एवं सामूहिक उपनयन संस्कार समारोह बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. प्रमोद शर्मा ने शिरकत की। समारोह के दौरान 21 बटुको का यज्ञोपवीत संस्कार कराया गया। वहीं यूपी बोर्ड इण्टरमीडिएट परीक्षा में प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करने वाले रजनीश शुक्ला व हाईस्कूल की आयुषी त्रिपाठी का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में दो सभासद, एक प्रधान भी सम्मानित हुए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज को एकजुट करने का रहा।
बुधवार को शहर के उत्तरी गौतम नगर स्थित मनोरमा शुक्ला एडवोकेट के आवास पर आयोजित राष्ट्रीय ब्राम्हण महासंघ के मेधा अलंकरण एवं सामूहिक उपनयन संस्कार समारोह को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. प्रमोद शर्मा ने कहा कि समाज का एकजुट होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होने कहा कि समाज के लोग अभी-भी एकजुट न हुए तो वह दिन दूर नही जब प्रथम श्रेणी का दर्जा हासिल समाज सबसे नीचे पंक्ति पर खड़ा होगा। उन्होने कहा कि समाज को लोगो को चाहिए कि एकजुट होकर किसी विप्र बन्धु के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ खड़े हों तभी समाज के प्रत्येक व्यक्ति का मान-सम्मान व स्वाभिमान सुरक्षित रह सकेगा। कार्यक्रम के दौरान इण्टरमीडिएट परीक्षा में प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करने वाले रजनीश शुक्ला का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान समाज के अनेक लोगो ने टाॅपर को फूलमाला एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर उत्साहवर्धन किया गया। वहीं हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश सूची में नाम शामिल करने में सफल रहीं आयुषी त्रिपाठी का भी समाज के लोगो द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। तत्पश्चात् शहर के दो वार्डो से निर्वाचित सभासद दिवाकर अवस्थी, विनय तिवारी, प्रधान गोरे द्विवेदी का भी स्वागत किया गया।
समारोह के दौरान 21 बटुको का यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न लोगो ने बटुको के मामा, फूफा, बहन, भाई, माता-पिता आदि बनकर सभी रस्में पूर्ण करायीं एवं उपहार भेंट किये। बटुकों का उपनयन संस्कार आचार्य शिवदत्त त्रिपाठी द्वारा मंत्रोच्चारण व हवन-पूजन के साथ सम्पन्न कराया गया। इस मौके पर महासंघ के जिला प्रवक्ता विकास त्रिवेदी राहुल, अमर मिश्रा, उमंग मिश्रा, रजनीश तिवारी, गौरव मिश्रा, अजीत तिवारी नीलू, वंदना द्विवेदी, संगीता, अर्चना त्रिपाठी, मंजू शुक्ला, अंजू, सुनिधि तिवारी, रवीन्द्र मिश्रा, विजय शंकर शुक्ला, वीरेन्द्र पाण्डेय, दिनेश तिवारी, रज्जन द्विवेदी, सुनील द्विवेदी, किरन अवस्थी, रमन द्विवेदी, रवीन्द्र द्विवेदी, जनार्दन त्रिपाठी, मयंक भारद्वाज, मधु शर्मा, महासंघ के युवा प्रदेश प्रभारी योगेश शर्मा, हरिओम शर्मा, सुभाष मिश्रा, महासंघ के कानपुर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र त्रिवेदी, अनुराग मिश्रा, सैनम त्रिपाठी, भुनवेश तिवारी, सतेन्द्र शर्मा, विवेक शुक्ला, रीतेश शुक्ला आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की आयोजक मनोरमा शुक्ला एवं महासंघ के जिलाध्यक्ष पं. अनिल त्रिपाठी मनीष ने आये हुए सभी लोगों विप्र बन्धुओं का आभार व्यक्त करते हुए एकजुट होने की अपील की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.