महिला ने लगाई आग

फतेहपुर। न्यूज़ वाणी लक्ष्मी निवास दीक्षित फतेहपुर सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के ग्राम कोंडरपुर अफोई में पति से लड़ने के बाद एक लगभग 22 वर्षीय युवती ने केरोसीन डालकर आग लगा लिया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गयी। उपचार के लिये जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार कोडरपुर अफोई गांव निवासी रिंकू दुबे की पत्नी मीरा देवी का देर शाम अपने पति से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी। जिससे क्षुब्ध होकर महिला ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा लिया। जिसके फलस्वरूप वह गंभीर रूप से झुलस गयी। उधर सूचना पाकर घटना स्थल पहुंची सरकारी एम्बुलेन्स ने झुलसी महिला को आनन फानन उपचार के लिये जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.