अलग-अलग ट्रैक्टरों से कुचलकर मासूम समेत दो की मौत

फतेहपुर।न्यूज़ वाणी नफीस जाफरी फतेहपुर असोथर थाना क्षेत्र के ग्राम मटिहा में गुरूवार की सुबह खेल खेल मंे खड़ा ट्रैक्टर आगे बढ़ जाने से एक लगभग पांच वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गयी। वहीं थरियांव थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कला मंे देर रात ट्रैक्टर बैक होते समय पहिये के नीचे आ जाने से पन्द्रह वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार मटिहा गांव निवासी अनूप का पुत्र अभय आज सुबह अपने हमजोली साथियों के साथ ट्रैक्टर में चढ़कर खेल रहा था। तभी अचानक किसी बच्चे ने चाबी लगाकर ट्रैक्टर स्टार्ट कर दिया। जिससे ट्रैक्टर आगे बढ़ गया और उसकी चपेट में अभय के आ जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराय गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं थरियांव थाने के महमदपुर कला निवासी पृथ्वी पाल का पुत्र छोटू देर रात गेंहू की कतराई हो रही थी। कुछ देर बाद आराम करने से इरादे से वह गेंहू के समीप लेटकर सो गया। तभी चालक द्वारा टैªक्टर स्टार्ट कर बैक करने लगा। तभी छोटू पहिये के नीचे आ गया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। उधर पुलिस ने सूचना पाकर दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.