पंचायत अधिकारियों के अध्यक्ष बने विष्णु, कमेटी हुयी गठित

फतेहपुर। न्यूज़ वाणी नफीस जाफरी फतेहपुर ग्राम पंचायत अधिकारी संघ की एक बैठक सम्पन्न हुयी जिसमे सर्वसम्मति से संघ के पदाधिकारियों ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष जिला कमेटी का गठन किया। तत्पश्चात् सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
रविवार को विकास भवन सभागार मे ग्राम पंचायत अधिकारी संघ की एक बैठक सम्पन्न हुयी जिसमे निर्वाचन अधिकारी श्रीराम गुप्ता की मौजूदगी मे जिला इकाई के गठन हेतु चर्चा की गयी जिसमे उपस्थित संघ के सदस्यों ने सर्वसम्मति से पदाधिकारी चुने जिसमे अध्यक्ष पद पर विष्णु कुमार वर्मा, जिलामंत्री रामकृपाल, कार्यवाहक प्रवीण सिंह, संगठन मंत्री अर्पिता दुबे, उपाध्यक्ष शिव त्रिपाठी, संयुक्त मंत्री मकरन्द मिश्र को मनोनीत किया गया वहीं बिन्दकी तहसील अध्यक्ष अरविन्द पटेल, खागा तहसील अध्यक्ष रामबाबू मौर्य, सदर तहसील अध्यक्ष शिवबीर साहू को चुना गया। निर्वाचित सभी पदाधिकारियों को मौजूद सदस्यों ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। साथ ही निर्वाचित पदाधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि संघ की गरिमा और मर्यादा को बनाये रखने के साथ-साथ साथी कर्मचारियों की लड़ाई लड़ी जायेगी। किसी भी हाल मे संगठन के पदाधिकारियों का अपमान बर्दास्त नहीं किया जायेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.