कर्नाटक – 7.30 बजे राज्यपाल से मिलेंगे कुमारस्वामी, पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा

कर्नाटक  के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने विधानसभा में विश्वास मत का सामना किए बगैर ही इस्तीफा देने की घोषणा कर दी। इस तरह कर्नाटक में दो दिन पुरानी येदियुरप्पा सरकार गिर गई। उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को आदेश दिया था कि येदियुरप्पा सरकार शनिवार शाम चार बजे राज्य विधानसभा में विश्वास मत हासिल करें। हालांकि राज्यपाल वजुभाई वाला ने येदियुरप्पा को अपना बहुमत साबित करने के लिए 15  दिन का समय दिया था। विधानसभा में येदियुरप्पा ने कहा,” मैं मुख्यमंत्री के रूप में इस्तीफा देने जा रहा हूं। मैं राजभवन जाऊंगा और अपना इस्तीफा सौंप दूंगा। अपने भावनात्मक भाषण के बाद उन्होंने विधानसभा में कहा ,” मैं विश्वास मत का सामना नहीं करूंगा। मैं इस्तीफा देने जा रहा हूं। येदियुरप्पा ने कहा कि वह अब लोगों के पास जाएंगे। 6.22 PM: हार कांग्रेस की हुई है, भारतीय जनता पार्टी की नहीं। कांग्रेस अपनी हार को जीत के तौर पर मना रही है।- जावड़ेकर 6.20 PM: जावड़ेकर ने कहा कि राहुल गांधी कहते हैं की प्रधानमंत्री सबसे ज्यादा भ्रष्ट हैं। यह वैसे ही है जैसे सैतान बाइबिल पढ़ता है।6.15 PM: बीएस येदियुरुप्पा के कर्नाटक सीएम पद से इस्तीफे के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस और जेडीएस पर निशाना साधा। भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि येदियुरप्पा ने दिखाया है कि लोकतंत्र का सम्मान कैसे किया जाता है। उन्होंने कहा कि जेडीएस और कांग्रेस का गठबंधन अवसरवादी गठबंधन हैं।5.22 pm: हिन्दुस्तान टाइम्स को करीबी सूत्रों ने बताया कि ज्योतिषी की सलाह पर एचडी कुमारस्वामी सोमवार को दोपहर साढ़े बारह बजे शपथ ले सकते हैं। 5.12pm: पूर्व बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा ने ट्वीट कर कहा- कर्नाटक ने यह दिखाया है कि राजनीति में अभी भी कुछ नैतिकता बची है, लेकिन बीजेपी में नहीं। अब राज्यपाल को भी इस्तीफा देना चाहिए।04. 55 PM  राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि वे भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। 04. 54 PM टेप रिकॉर्डिंग्स सबके सामने है- राहुल गांधी 04. 54 PM  विधायकों की खरीद फरोख्त को पीएम ने छूट दी- राहुल गांधी04. 53 PM संविधान के किसी भी संस्थान के इज्जत नहीं करते हैं- राहुल गांधी 04. 52 PM देश की जनता ने देखा कि राष्ट्रगान बजने से पहले भाजपा के लोग उठ कर चले गए- राहुल गांधी 04. 51 PM राहुल गांधी ने कर्नाटक के लोगों, कार्यकर्ताओं और एचडी देवेगौड़ा को शुभकामनाएं दी 04. 50  PM : येदियुरप्पा की सरकार गिरने के बाद कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस 04. 45  PM : हमलोग राज्यपाल हाउस निमंत्रण का इंतजार कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.