भाजपा की बैठक मे बूथ मजबूती पर दिया गया जोर

फतेहपुर। न्यूज वाणी भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक नवमनोनीत जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुयी जिसमे संगठन मजबूती पर जोर दिया गया और कार्यकर्ताओं की हर समस्या का समाधान करने का आश्वासन भी दिया गया।
गुरूवार को प्रेक्षागृह मे भारतीय जनता पार्टी के नवमनोनीत जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी की अध्यक्षता मे एक बैठक सम्पन्न हुयी जिसम मुख्य अतिथि के रूप मे जिले की सांसद एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति रही। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आहवान किया कि दो माह के अंदर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करले जहां पर बूथ अध्यक्ष निष्क्रिय हैं उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जायेगा और जिन बूथों मे अध्यक्ष नियुक्त नही है उन्हें शीघ्र ही नियुक्त किया जायेगा। 2019 के चुनाव से पहले सभी बूथों को मजबूत किया जायेगा क्योंकि बूथ मजबूत होगा तभी प्रत्याशी भारी मतों से जीत सकेगा। इसलिए कार्यकर्ता तन मन के साथ पार्टी को मजबूत बनाने के लिए जुट जाये। वहीं जिलाध्यक्ष श्री द्विवेदी ने कार्यकर्ता को आश्वस्त करते हुए कहा कि यदि किसी को कोई दिक्कत होती है तो वह सीधा उनसे मिलकर बताये उनकी समस्याओं का समाधान किया जायेगा क्यांेकि जिलाध्यक्ष हम नही हर वह कार्यकर्ता है जो पार्टी के लिए तन मन से कार्य कर रहा है इसलिए पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्मान देने मे कभी भी पीछे नही रहेगी। वहीं मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के साथ ही उनके क्षेत्रों का विकास उनके द्वारा कराया गया है। कार्यकर्ताओं के कहने पर ही गांव का विकास उनके द्वारा किया गया है। यदि कोई गांव व बूथ रह गया हो तो कार्यकर्ता आकर उनसे मिले और उनके गांव का विकास कराया जायेगा क्योकि जब हमारा कार्यकर्ता जनता के बीच मे जाता है तो उनसे लोग तमाम तरह के सवाल करते हैं इसलिए कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि जिस गांव मे जो समस्या है उसके समाधान के लिए उनसे जरूर मिले। निश्चित तौर पर कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए समस्या का समाधान किया जायेगा। इस मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बीना आर्या, मनोज शुक्ला, मन्नू श्रीवास्तव, नीलिमा सिंह चैहान, अर्पणा सिंह गौतम, पंकज त्रिपाठी, प्रदीप बाजपेयी, संतोष सिंह राजू, कुलदीप भदौरिया, धनंजय द्विवेदी, रामप्रताप गौतम, डा0 ज्ञानेन्द्र सचान, शिवप्रताप सिंह, आशीष मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.