शेन ‘शॉकिंग’ वॉटसन ने हमें चैंपियन बनाया: धोनी

नई दिल्ली। आईपीएल के 11वें सत्र का खिताब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नै सुपर किंग्स (सीएसके) ने अपने नाम कर लिया। उसने रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सनरादजर्स हैदराबाद के खिलाफ आठ विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के हीरो रहे ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर शेन वॉटसन। उन्होंने फाइनल में सेंचुरी लगाते हुए CSK को आसान जीत दिलाई। उनकी इस पारी की तारीफ करने वालो में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी शमिल हैं। मैच के बाद उन्होंने सभी को शुक्रिया कहते हुए शेन वॉटसन को नया नाम दे दिया है।
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा- आप सभी लोगों को साथ देने और मुंबई को येलो रंग में रंगने के लिए शुक्रिया। शेन ‘शॉकिंग’ वॉटसन ने हैरान करने वाली पारी खेलकर हमें चैंपियन बनाया। जीवा को आईपीएल ट्रोफी से कुछ भी लेना-देना नहीं है। उसको सिर्फ लॉन में दौड़ना है। ऐसा उसका कहना है। मुकाबले के बाद जीवा काफी देर तक मैदा न पर अन्य बच्चों के साथ खेलते भी दिखाई दी थीं। मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 178 रन बनाए।
चेन्नै ने 18.3 ओवर में सिर्फ 2 विकेट खोकर लक्ष्य पा लिया। वॉटसन ने 57 गेंद पर नाबाद 117 रनों की खेली। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। धोनी की कप्तानी में सीएसके 7वीं बार फाइनल में पहुंची थी। यह तीसरा मौका है, जब चेन्नै ने खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही वह सबसे ज्यादा आईपीएल खिताब जीतने के मामले में मुंबई के साथ पहले नंबर पर पहुंच चुकी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.