उत्तर प्रदेश में प्री-मानसून बारिश के संकेत

लखनऊ । उमस भरी गर्मी से निजात मिलने की संभावना है। शुक्रवार से यहां हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। माना जा रहा है कि आगामी 24 घंटों में हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि शनिवार व रविवार को भी बरसात होगी। इसे प्री-मानसून बारिश की शुरुआत माना जा रहा है। आगामी दिनों में मध्यम स्तर की बदली छाई रहेगी। लोगों को गत दो-तीन दिनों से भीषण उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। फिलहाल बारिश की वजह नमी का स्तर वातावरण में बढना है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अब प्री-मानसून बारिश की स्थितियां बन रहीं है। यह सिलसिला रविवार तक चलेगा।
गुरुवार को दिन भर बादलों व सूर्यदेव के बीच आंख-मिचैनी होती रही, हालांकि बारिश तो नहीं हुई लेकिन उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिन में धूप निकलने की वजह से तापमान में भी इजाफा हुआ। वहीं शुक्रवार से उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। इसके बाद भी हल्की बदली छाई रहेगी। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इससे उमस व गर्मी से भी राहत मिलेगी। यूपी के ज्यादातर हिस्सों में सुबह धूप निकली और दोपहर बाद बदली छाने लगी। कहीं कहीं बूंदाबांदी भी हुई।
आज पूर्वांचल के बलिया, सोनभद्र, मीरजापुर, मऊ और जौनपुर के कई इलाकों में शाम चार बजे अचानक घिरे बादलों ने जमकर बारिश की। कृषि वैज्ञानिकों ने इस बारिश को किसानों के हित में बताते हुए धान का बेहन डालने का बेहतर समय बताया। मौसम विज्ञानी मान रहे हैं कि पूर्वांचल में प्री मानसूनी परिस्थितियां बनी हुई हैं। जैसे ही वातावरण से नमी मिल रही है वैसे ही बादल पानी भी गिरा रहे हैं। आने वाले दिनों में मानसून के आगमन से पूर्व बारिश की संभावनाएं बरकरार हैं।
हरदोई कानपुर, लखनऊ,उन्नाव कन्नौज, फर्रुखाबाद, इटावा औरैया समेत मध्य उत्तर प्रदेश में में सुबह तेज धूप के चलते परेशानी हो रही थी। दोपहर बारह बजे बारिश शुरू हो गई। लखीमपुर, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर में सुबह से मौसम का मिजाज बदलने के आसरे दिखे, लेकिन दिन चढने के साथ तापमान बढ़ता गया। गर्मी और उमस लोगों को बेहाल करती रही। हालांकि शाम कुछ जगह बदली तो कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश भी हुई। गोंडा में चिलचिलाती धूप ने मुश्कलें बढ़ा दी हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.