पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर किसानों को किया गया सम्मानित– फहीम भारतीय

 

अतर्रा — चौधरी चरण सिंह की जयंती पर सपा व रालोद ने संयुक्त रूप से सैकड़ों किसानों का साल हुआ सपा की साथी पहनाकर सम्मानित किया साथ ही उनके साथ भोज का आयोजन कर किसानों को देश का भाग्य विधाता बताते हुए भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताते हुए उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।
कस्बे के श्री राम पैलेस में सपा व रालोद की संयुक्त रूप से आयोजित किसान सम्मान समारोह में सैकड़ों किसानों को साल वा साफी पहना कर सम्मानित किया गया ।सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रभारी अजय यादव ने किसानों से केंद्र व प्रदेश में बैठी भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताते हुए आने वाले चुनाव में उखाड़ फेंकने का आवाहन किया उन्होंने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है। भाग्य विधाता है और किसानों के साथ जिस प्रकार केंद्र व प्रदेश सरकार ने अन्याय किया किसान आने वाले 2022 के चुनाव में सरकार को आईना दिखाने का काम करेगा श्री यादव ने कहा कि आने वाले समय में किसान विरोधी सरकार को जमानत नहीं बचनी चाहिए। सम्मान समारोह के आयोजक वीरेंद्र साक्षी ने सभी का आभार जताते हुए किसानों के मान सम्मान की रक्षा व लड़ाई की बात कहते हुए कहा कि इस सरकार में किसानों के साथ अन्याय हुआ है ।जिसको किसान कभी भूल नहीं सकता सपा जिलाध्यक्ष विजय करण यादव व रालोद जिलाध्यक्ष राजकुमार यादव ने भी सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान करते हुए केंद्र में बैठी व प्रदेश में बैठी सरकार को किसान विरोधी बताया।पूर्व सपा प्रत्याशी भरत लाल दिवाकर, किसान सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार से भाजपा ने किसानों के साथ व्यवहार किया है उसको हिंदुस्तान कभी माफ नहीं करेगा। आने वाले समय में मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा सम्मान समारोह में, इमरान अली राजू, विवेक बिंदु तिवारी ,नगर अध्यक्ष दिनेश दादू, सुरेश गौतम, मुन्ना शिवहरे, संजय साहू हिमांशु चोपड़ा ,राम रूप यादव, नगर महासचिव सत्येंद्र त्रिपाठी , सैकड़ों किसानों को चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस पर साल वसाफी उड़ा कर सम्मानित किया गया व उनके साथ भोज का कार्यक्रम रखा गया इस बीच सैकड़ों की संख्या में लोग जमा रहे किसान नेता आनंद सिंह ,महेंद्र त्रिपाठी, लाखन सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.