आयकर की धाराओं में सुधार करने के संबंध में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने सौंपा ज्ञापन* व्यूरो संजीव शर्मा

 

न्यूज वाणी इटावा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने आयकर की धाराओं में सुधार करने के संबंध में एक ज्ञापन केंद्रीय वित्त मंत्री भारत सरकार को संबोधित जिलाधिकारी के माध्यम से न्यायिक मजिस्ट्रेट मलखान सिंह को सौंपा।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चैहान ने कहा कि व्यापारियों को होने वाली आयकर की धाराओं से कठिनाइयों के संबंध में ज्ञापन में मांग की गई है कि आयकर की धारा 87ं-ए की छूट अभी सिर्फ 500000 आमदनी वाले करदाताओं को दी जाती है छूट सभी करदाताओं को दी जाए एवं धारा 80-सी के तहत मिलने वाली छूट डेढ़ लाख रुपए से बढ़ाकर 200000 की जाए
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ एके शर्मा प्रदेश वरिष्ठ मंत्री नवीन यादव जिला उपाध्यक्ष बीके वर्मा गोरखनाथ वर्मा सुमन यादव आशीष दुबे जिला महामंत्री शैलेश जैन नगर अध्यक्ष ओम रतन कश्यप महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष गुड्डी वाजपेई नगर उपाध्यक्ष अखिलेश कौशिक नगर महामंत्री विवेक गुप्ता नगर कोषाध्यक्ष दीपचंद जैन सब्जी मंडी के अध्यक्ष राजकुमार कुशवाह फल मंडी के अध्यक्ष मोहम्मद मुबीन उर्फ कल्लू युवा नगर अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता नगर अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा युवा महामंत्री शिवा गुप्ता कोषाध्यक्ष शिखरपांडे युवा अखिलेश शर्मा हरि गोपाल शुक्ला ममता दुबे सुनीता यादव सुनील यादव अजहर फरीदी केशवदास अंकुर साहब मुकेश कुमार दुबे अभिषेक यादव प्रिंस नरूला शहर उपाध्यक्ष अमन गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.