एक्टर सलमान खान को सांप ने काटा, पनवेल के फार्म हाउस पर क्रिसमस मनाने गए थे

 

मुंबई के कमोठे इलाके में एक्टर सलमान खान को सांप ने काट लिया। एक्टर को मुंबई के कमोठे इलाके में स्थित अस्पताल में रात 3 बजे भर्ती कराया गया। इलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। बताया जा रहा है कि एक्टर अपने परिवार के साथ बीती रात पनवेल में स्थित अपने फार्म हाउस क्रिसमस मनाने गए थे।

इलाज के बाद एक्टर दोबारा रविवार सुबह 9 बजे अपने फार्म हाउस लौट गए। उनकी तबियत अब ठीक है। बता दें कि पनवेल के जिस इलाके में सलमान का फार्म हाउस है, वह पहाड़ियों और वन क्षेत्र से घिरा है। इलाके में अक्सर सांप और अजगर निकलते रहते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.