मंगेतर ने किया नाबालिग के साथ दुष्कर्म, गर्भ ठहरने पर  दवा देने से  बिगड़ी तबियत 

 

धार। जिले के काबरवा सस्ती पुरा निवासी 16 साल की नाबालिग लड़की ने अपने मंगेतर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। प्रेम संबंध के दौरान लड़की गर्भवती हो गई थी। इसके बाद आरोपी ने उसे बच्चा गिराने की गोली लाकर दी। बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे बड़वानी लेकर गए।

कुछ महीने पहले गांव के ही आरोपी महेंद्र सिंह से नाबालिग लड़की की सगाई तय हुई थी। इसके बाद दोनों का मिलना-जुलना शुरू हो गया। इसी दौरान उनमें प्रेम संबंध बने और युवक ने दुष्कर्म किया। नाबालिग गर्भवती हो गई। गर्भ ठहरने के एक माह बाद लड़की ने महेंद्र को इसकी जानकारी दी। युवक मेडिकल से गर्भ गिराने की गोली लाकर लड़की को दी। दवाई से उसका गर्भ गिर गया। इसी बीच उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो उसे परिजन बड़वानी लेकर गए। परिजनों ने शादी के कारण कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई थी। लेकिन जब पुलिस को जानकारी मिली तो गंधवानी थाने ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और गर्भ गिराने के षड्यंत्र का मामला दर्ज किया।

गंधवानी टीआई, नीरज बिरथरे का कहना है कि सूचना के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोपी महेंद्र के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। जल्द ही युवक को गिरफ्तार कर लेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.