कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेसी स्थापना दिवस मनाया गया* ब्यूरो संजीव शर्मा

 

न्यूज़ वाणी इटावा जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव एवं शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने शब्द रूप से पार्टी का झंडा रोहण किया। इसके बाद विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का संचालन शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने किया। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा कांग्रेस पार्टी एक विचारधारा है इस विचारधारा ने देश को जोड़ने का काम किया है देश के गरीब मजदूर किसान एवं वंचित लोगों की आवाज उठाने का काम किया देश में अंग्रेजों से लड़ाई लड़ कर देश को एक सूत्र में बांधने का काम कांग्रेस पार्टी के द्वारा किया गया आज देश में कांग्रेस सरकार की आवश्यकता है क्योंकि मौजूदा भाजपा सरकार किसान, युवा, मजदूर एवं महिला विरोधी सरकार है इस ने भाजपा ने देश को बेचने और समाज को तोड़ने का काम किया है।
इस अवसर पर शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आजादी की लड़ाई से लेकर देश की उन्नति तक हर मामले में अपने विचार धारा के साथ काम किया है और देश की उन्नति में पार्टी ने योगदान दिया है वह आज औद्योगिक क्षेत्र, सार्वजनिक क्षेत्र, एवं राजनैतिक क्षेत्र में दिखता है यह कांग्रेस पार्टी की ही देन है कि आज हर नागरिक अपने आपको आजाद महसूस करता है।
इस अवसर पर वरिष्ठ काँग्रेसजनों श्रीकृष्ण चतुर्वेदी एड., प्रेमनारायण दोहरे एड. सुरेंद्र सिंह चौहान ,वी.पी.शर्मा का शाँल ओढाकर तथा माल्यार्पण कर काँग्रेसजनों ने सम्मानित किया।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उदय भान सिंह यादव, कोमल सिंह कुशवाहा, हनसमुखी संखवार, संजय तिवारी, सरवर अली, संजय दोहरे, आरबी सिंह पाल, प्रशांत तिवारी ,प्रेम किशोर द्विवेदी, चन्द्र मोहन तिवारी,करन सिंह राजपूत,सत्येंद्र महेश्वरी, आमिर खान, अमरीश वर्मा, राजेश कश्यप ,सुनील कश्यप, लाल सिंह, कमला वर्मा, सरवरी बेगम, सरफराज खान, आसिफ जादरान, इकबाल पहलवान, संजीव कठेरिया,सचिन शंखवार, अंसार अहमद, रामजीवन कुशवाहा,एम.के. मन्नू,अवधेश कुमार सिंह गिरीश चंद आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.