दिल्ली में पुलिस ने बच्चों की तस्करी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी बैग में रखकर एक बच्ची को ले जा रहा था। इसी दौरान एक महिला ने बच्ची के रोने की आवाज सुनी। शक होने पर उसने उस व्यक्ति को रोका। इसके साथ ही आस-पास मौजूद लोगों को बुलाया।
बैग को खोलने पर बच्ची मिली। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गिरफ्तार किया गया व्यक्ति कब से बच्चों की तस्करी में शामिल है, कितने बच्चों की उसने तस्करी की है।