यमुना किनारे झाडियो मे पडा मिला 38 वर्षीय युवक का शव

 न्यूज़ वाणी 

ब्यूरो मुन्ना बक्श

तिन्दवारी-बाँदा। बेंदा की काली देवी मंदिर के पीछे यमुना नदी के किनारे झाड़ियों में एक 38 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा था, खेतों की कटाई कर रही महिलाओं ने देख सोर मचाया आवाज सुन अन्य किसान भी एकत्र हो गए। किसानों ने पूर्व प्रधान विवेक कुमार सिंह को सूचना दी। उनकी सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह, बेंदा घाट चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह मौके पर पहुँच गए। शव की पहचान पता कर काली देवी मंदिर में लगे माइक से एनाउंस करवाया गया। काली देवी मंदिर दर्शन करने आये कोर्रा कनक गांव के रोहित व बृजलाल भी पहुँच गए, और शव देख बताया कि यह शव उनके गांव (कोर्रा कनक, थाना ललौली फतेहपुर) का बाबर उर्फ बउरा 38 पुत्र स्व. प्रतिपाल सिंह है। वह अविवाहित था। मृतक के घर सूचना दी गई। सूचना पर मृतक के भाई दिनेश पहुँच गए। भाई दिनेश ने बताया कि 38 वर्षीय अविवाहित बाबर उर्फ बउरा चार भाइयों में सबसे छोटा था। जन्म से बउरा था, हम सभी के साथ खेती में हाँथ बटाता था। वह मन्दिरों में पूजा पाठ भी करवाता था।बताया गया कि मृतक बाबर रविवार को साइकिल से जौहरपुर मौसिया प्रभु दयाल सिंह के यहाँ जाने की बात कह कर चला आया था।
पुलिस ने भाई की सूचना पर शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के भाई दिनेश सिंह ने हत्या की आंशका जाहिर की है। माँ पुष्पतिया का रोरोकर बुरा हाल है।तो वही इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह के मुताबिक बाबर की मौत हत्या होने की बात सामने आ रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामला दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.