प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर बने निराश्रित व बेसहारा महिलाएं – सखी मानव सेवा समिति की पदाधिकारियांे को महिला थाना प्रभारी ने किया सम्मानित

 

फतेहपुर। सखी मानव सेवा समिति की ओर से शहर के एक मैरिज हाल में पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेते हुए महिला थाना प्रभारी संगीता सिंह ने पदाधिकारियों को कोरोना सम्मान पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। महिलाओं का आहवान किया गया कि वह प्रषिक्षण लेकर आत्मनिर्भर बनंे।
शहर के गायत्री नगर में समिति ने निःशुल्क व्यवसायिक प्रशिक्षण के अंतर्गत सिलाई प्रशिक्षण कराए जाने की शुरुआत की। पूनम मिश्रा ने बताया कि बहुत जल्द इस तरह के प्रशिक्षण और लाए जाएंगे। जो भी महिलाएं और बालिकाएं अपने आपको निराश्रित व बेसहारा महसूस करती हैं। वैसे प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर बन सकती हैं। मुख्य अतिथि महिला थाना प्रभारी संगीता सिंह ने बताया कि वह महिलाओं की सेवा में सदैव तत्पर रहेंगी। चाहे वह महिलाओं को न्याय दिलाने की बात हो या महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित हो। विशिष्ट अतिथि संस्था प्रबंधक नमिता सिंह का स्वागत पुष्पहार पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर पूनम मिश्रा ने किया। सभासद मायाराम, वरिष्ठ अधिवक्ता साधना मिश्रा, संस्था पदाधिकारी दीपक, पूनम मिश्रा समेत अन्य पदाधिकारियों का सम्मान संस्था द्वारा निर्गत कोरोना सम्मान पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर महिला थाना प्रभारी संगीता ने सम्मानित किया। पूनम मिश्रा के जज्बे को देखते हुए सबने उनके इस सेवा भाव की भूरि भूरि प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि वह आगे अनाथ बच्चों के लिए अनाथ आश्रम संचालन करने का कार्य भी करने जा रही हैं। इस मौके पर इशांत सिंह, शिवा, संतोष कुमार सिंह, संतोष मिश्रा, साधना मिश्रा, रचना यादव भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.