तापमान में बढ़ोत्तरी से गर्मी से बेहाल हो रहा जनजीवन – लू के थपेड़ों ने जिस्म को झुलसाया, नौनिहाल हुए लाल

 

फतेहपुर। दिन प्रतिदिन तापमान मे हो रही वृद्धि ने आम जनानस को गर्मी से बेहाल कर दिया है। सूरज की बढ़ती तपिष के कारण आसमान से आग बरस रही है। वहीं लू के थपेड़ों ने आम जनमानस को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है। अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में ही सूर्य देवता ने गर्मी का कहर ढाना शुरू कर दिया। तापमान में हो रही तीव्र वृद्धि और लू के थपेड़ों ने और विकराल स्थिति पैदाकर दी है।
गुरूवार को गर्मी के कारण अपने काम से निकलने वाली महिलाओं को स्कार्फ व पुरूषों को अगौंछा का सहारा लेना पड़ा। स्कूल से छुट्टी पर घर वापसी आने वाले नौनिहालों को भी सबसे ज्यादा बेहाल देखे जा रहे हैं। अभिभावक अपने बच्चों को छाते व स्काफ को सहारे घर ले जा रहे है। वहीं कामकाजी महिलाएं व पुरूषों को गर्मी मे लू के थपेड़ों को सहने को मजबूर है। गर्मी की भीषणता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में ही पंखों ने जवाब देना शुरू कर दिया है। दोपहर के समय मार्गों पर सन्नाटा पसरा रहता है। शाम होने के बाद ही लोग बाजार में दिखाई देते हैं। सूर्य देवता के प्रकोप से लोगों को निजात मिलने के अभी कोई आसार नही दिख रहे हैं। मौसम विभाग की माने तो मई व जून मे तापमान में और बढ़ोत्तरी हो सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.