श्री हरिहर महायज्ञ पूरे विश्व के कल्याणार्थ क्षेत्र की खुशहाली के लिए – ब्रह्मचारी आदित्यनाथ

न्यूज़ वाणी

*श्री हरिहर महायज्ञ पूरे विश्व के कल्याणार्थ क्षेत्र की खुशहाली के लिए – ब्रह्मचारी आदित्यनाथ*

*श्री हरिहर महायज्ञ ग्यारह जोडो ने सपत्नीक यज्ञ में आहुतियां दी*

ब्यूरो संजीव शर्मा

इटावा एकादश दिवसीय श्री हरिहर महायज्ञ में ब्रह्मचारी आदित्यनाथ ने दुर्गा सप्तशती एवं मूल पाठ कराया व यज्ञपति अशोक चैबे ने सपत्नीक श्री हरिहर महायज्ञ अनुष्ठान पूर्ण किए रामलीला रोड हिंदू हॉस्टल में बने पंडाल वैदिक मंत्रोच्चारों से गूंज उठा।शाम के समय भगवताचार्य गोविंद त्रिपाठी ने प्रवचन कार्यक्रम के तहत श्री राम चरित्र का गुणगान किया प्रवचन कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय कवि रोहित चैधरी ने किया.पंडाल में प्रात काल से ही पूजा अर्चना का दौर शुरू हुआ। जिसके बाद श्री हरिहर महायज्ञ की शुरुआत हुई।जिसमें यज्ञ पति अशोक चैबे नीरज दीक्षित सोम दत्त तिवारी अरविंद तिवारी देवेंद्र तिवारी राजीव दुबे चंद्र प्रकाश चैहान विपिन उपाध्याय श्री राम जी चैबे दिनेश त्रिपाठी राजेश वर्मा ने सपत्नीक यज्ञ में आहुतियां दी। ब्रह्मचारी आदित्यनाथ ने बताया कि एकादश दिवसीय श्री हरिहर महायज्ञ त्रिविध तापों आध्यात्मिक, आधिदैविक तथा आधिभौतिक विभिन्न अनुष्ठानों के साथ नवरात्रि के प्रथम दिवस से शुरू हो गया है आज सप्तम दिवस पर यज्ञ कर्ताओं ने यज्ञ में आहुतियां दी यज्ञ में हरी से तात्पर्य सृष्टि को चलाने वाले पालक भगवान विष्णु से है और हर का तात्पर्य देवाधिदेव महादेव से है दोनों का संयुक्त रुप से महायज्ञ में आव्हान किया जा रहा है जिससे कि भारत वर्ष में जो अभी विगत वर्ष कोरोना जेसी महामारी आई और अपना भयंकर स्वरूप प्रदर्शित करके गई जिससे पूरा भारत वर्ष अस्त व्यस्त हो गया इसकी पुनरावृत्ति न हो इसके लिए श्री हरिहर महायज्ञ पूरे विश्व के कल्याणार्थ क्षेत्र की खुशहाली के लिए इस यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष इंद्र नारायण पांडे कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार तिवारी, यज्ञपति अशोक चैबे सूर्य प्रकाश तिवारी,नीरज दीक्षित,लाल जी अवस्थी, मनोज कुमार पाण्डेय, कुक्कू राजोरिया धर्मेंद्र चैहान विनोद सिंह भदोरिया इस प्रकाश तिवारी नीरज दीक्षित सूर्य प्रकाश त्रिपाठी नीरज दीक्षित नंदन अवस्थी कार्तिक शुक्ला सूरज तिवारी नंदन दीक्षित अजीत राजपूत शिवानंद शर्मा सतपाल सिंह भदोरिया पवनेश तिवारी भूपेंद्र दुबे संजीव मिश्रा गजेंद्र मिश्रा श्रीमती सुप्रिया मिश्रा ओम रतन कश्यप लालजी तिवारी गजेंद्र मिश्रा विमलेश त्रिपाठी खुनखुन मिश्रा, गोविंद तिवारी विनय दीक्षित शैलेन्द्र शुक्ला मोहन तिवारी कुलदीप चैधरी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।प्रसाद वितरण विमलेश त्रिपाठी के साथ प्रसाद वितरण संजीव मिश्रा सेलू शुक्ला के सहयोग से मृत्युंजय चैधरी कुशल चैधरी अंशु त्रिपाठी देवांश श्रीवास्तव सौरभ शर्मा अभिषेक शर्मा गोविंद दुबे आयुष श्रीवास्तव आदि ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.