न्यूयॉर्क में आपसी बहस के दौरान चली गोली  एक लड़की की मौत  2 घायल

 

न्यूयॉर्क में शुक्रवार को दो लोगों की आपसी बहस के दौरान हुई गोलाबारी में एक लड़की की मौत हो गई और दो घायल हो गए। न्यूयॉर्क के पुलिस हेड कीचंत सीवेल के मुताबिक, ब्रोंक्स हाई स्कूल के तीन छात्र घर लौट रहे थे, इसी दौरान सड़क के दूसरी तरफ दो लोगों में आपसी बहस के दौरान हुई गोलीबारी शुरू हो गई।

इस गोलीबारी में तीनों छात्र घायल हो गए। जिसके बाद इन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया है। जहां 16 साल की युवती की मौत हो गई है, जबकि उसके दो साथियों का इलाज जारी है। फिलहाल दोनों की हालात स्थिर है।

सीवेल ने बताया कि इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं किया गया है। सीसीटीवी फुटेज की जांच जारी है।

इससे पहले 31 मार्च को ब्रुकलिन में एक 12 साल के लड़के की कार में खाना खाते वक्त मौत हो गई थी। न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स के मुताबिक, कोरोना महामारी के बाद शहर की आपराधिक घटनाओं में तेजी से बढ़ोतरी हुई है।

अमेरिका के गन कल्चर के फैक्ट्स

1. 2020 में 2.1 करोड़ बंदूकें बिकीं
साल 2020 अमेरिका में बंदूकों की बिक्री का रिकॉर्ड बना था। हैंडगन और राइफल समेत कुल 2.1 करोड़ बंदूकों की बिक्री हुई थी। यह 2019 की तुलना में 60% ज्यादा है। इससे पहले 2016 में 1.6 करोड़ बंदूकों की बिक्री का रिकॉर्ड था।

2. हर 100 लोगों के पास 120 बंदूकें
प्रति व्यक्ति बंदूक के औसत के मामले में अमेरिका दुनिया में नंबर 1 है। वहां हर 100 लोगों के पास 120.5 बंदूकें हैं। यह दूसरे नंबर के देश यमन की तुलना में दोगुना है।

3. 2020 में 84 लाख ने पहली बार गन खरीदी
2020 में अमेरिका में पहली बार बंदूक खरीदने वालों की तादाद 40% बढ़ गई। 84 लाख लोगों ने पहली बार बंदूक खरीदी। बंदूकों की रिकॉर्ड बिक्री की एक खास वजह यही है।

4.राष्ट्रपति चुनाव वाले साल में बिक्री बढ़ जाती है
अमेरिका में एक और खास ट्रेंड रहा है। जब वहां राष्ट्रपति चुनाव होने वाले होते हैं तब बंदूकों की बिक्री बढ़ जाती है। तब तो और ज्यादा जब किसी डेमोक्रेट उम्मीदवार के जीतने की संभावना होती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.