ब्रिटेन रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग ,रूस ने अभी भी नहीं बदला अपना मिशन

रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग अब 53वें दिन में पहुंच गई है। दोनों सेनाओं की ओर से गोलीबारी अभी भी जारी है। कीव से सैनिकों को वापस लेने के बाद रूस अब ज्यादा आक्रामक नजर आ रहा है। मैरियूपोल, दोनेत्स्क, लुहांस्क जैसे शहरों पर भारी बमबारी की जा रही है। मैरियूपोल का तो सबसे ज्यादा बुरा हाल है। इस शहर पर कब्जा करने के लिए रूस ने यहां पर सारी ताकत झोंक दी है, वहीं इरपिन शहर में भी काफी नुकसान हुआ है।

ब्रिटेन रूस ने नहीं बदला अपना मिशन

ब्रिटिश सैन्य खुफिया विभाग की ओर से रविवार को दावा किया गया है कि, पूर्वी यूक्रेन में आक्रामक बदलाव के बाद भी रूस ने अपना अंतिम लक्ष्य नहीं बदला है। यूक्रेन को अपने यूरो-अटलांटिक झुकाव को छोड़ने और अपने स्वयं के क्षेत्रीय प्रभुत्व पर जोर देने के लिए रूस प्रतिबद्ध है।

यूक्रेन रूस ने खोए 20 हजार से ज्यादा सैनिक

यूक्रेनी सेना की ओर से दावा किया गया है कि, युद्ध में रूस ने अपने 20,300 सैनिकों को खोया है। इसके अलावा अब तक रूसी सेना को बहुत नुकसान हुआ है। उनके 165 प्लेन, 146 हेलीकॉप्टर, 773 टैंक, चार मिसाइल लांचर सिस्टम व अन्य का नुकसान हुआ है।

यूक्रेन रूसी हमलों में चार ऊंची इमरतों में लगी आग

रूसी की ओर से यूक्रेन के सेवरोदनेत्स्क पर किए गए हमलों में चार गगनचुंबी इमारतों में आग लग गई। लुहांस्क के गवर्नर ने बताया कि, रूस की ओर से यहां रात भर मिसाइल हमला किया गया।

पूरे यूक्रेन में एयर अलर्ट

रूस की ओर से हवाई हमले की आशंका के बीच पूरे यूक्रेन में एयर अलर्ट जारी किया गया है। खबरों के मुताबिक, लोगों ने नजदीकी शेल्टर में जाने के लिए कहा गया है। यहां कभी भी हवाई हमले शुरू हो सकते हैं।

मैरियूपोल में एक लाख लोगों के पास खाने को नहीं-यूएन

यूक्रेन के मैरियूपोल शहर में एक लाख से ज्यादा लोग भूख-प्यास से तड़प रहे हैं। यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कायंक्रम की ओर से दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, यहां खाना, पानी की सुविधा नहीं है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.