व्यापार मण्डल ने महिला शहर कमेटी की घोषणा

व्यापार मण्डल ने महिला शहर कमेटी की घोषणा

*ब्यूरो संजीव शर्मा*

इटावा। उद्यमी महिलाओं को सामाज की मुख्य धारा से जोड़ने के क्रम में उधोग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल उत्तर प्रदेश इटावा की शहर महिला इकाई गठित कर महिला उद्यमियों को नेतृत्व प्रदान किया गया। रविवार को शहर के दुलारी होटल में आयोजित बैठक में व्यापार मण्डल के प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल की संतुती पर जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित एवं जिला महामंत्री आकाशदीप जैन बेटू के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में महिला जिलाध्यक्ष अंजू यादव ने संग़ठन की शहर अध्यक्ष किरन सोनी, महामंत्री रेनू शुक्ला, कोषाध्यक्ष गोसिया फ़ातिमा, उपाध्यक्ष सुमन चौरसिया, संग़ठन मंत्री सीमा श्रीवास्तव को मनोनीत किए जाने की घोषणा की। जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित ने कहा कि समाज में महिलाओं के प्रति बढ़ रही अपराधिक घटनाओं के परिणाम स्वरुप शहर महिला इकाई गठित की गई है। जिला महामंत्री आकाशदीप जैन बेटू ने कहा महिलाओं के बीच स्वयं को सहज पाती हैं महिलायें अतः महिलाओं के संरक्षण के लिए शहर महिला इकाई बनाई गई है।उन्होंने कहा की शीघ्र ही अन्य उद्यमी महिलाओ को संगठन से जोड़कर संख्या बल तैयार करते हुए महिला संगठन का विस्तार किया जाएगा। महिला जिलाध्यक्ष अंजू यादव ने कहा व्यापारी समाज में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी बदलते सामाजिक परिवेश का परिचायक है अतः महिलाओं को नेतृत्व प्रदान कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना हमारा उद्देश्य है। नवमनोनीत महिला शहर अध्यक्ष किरन सोनी ने साथी पदाधिकारियों के साथ स्वयं के मनोनयन पर संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया व कहा की महिला उत्पीड़न के विरोध में संघर्ष ही हमारी पहचान होगी। महिला हितों के लिए हमारी एकजुटता ही एकमात्र विकल्प है। नव मनोनीत महिला शहर महामंत्री रेनू शुक्ला ने उद्यमी महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जुड़ने का आह्वाहन किया व कहा कि संघर्षो में डटकर एक साथ चलना होगा। कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने नव मनोनीत शहर महिला पदाधिकारियों को माला, पटका एवं नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी, शहर अध्यक्ष रजत जैन, युवा जिलाध्यक्ष पावेन्द्र शर्मा, महिला जिला महामंत्री अनीता शर्मा, कोषाध्यक्ष रीना जैन, संग़ठन मंत्री अर्चना कुशवाहा, कमलेश जैन, ऋषि पोरवाल, संजय वर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.