मूंग की खेत में जमे पानी में आ रहा था करंट, दो युवक आए चपेट में, हुई दर्दनाक मौत

 

रौशनगंज थाना क्षेत्र के पडरी गांव के बधार में शौच करने गए दो युवक की करंट लगने से मौत हो गई। दोनों मृतक इसी गांव के हैं। खेतों में जमे पानी में करंट आने से यह घटना हुई। इस घटना की सूचना इलाके में आग की तरह फैल गई। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। उसके बाद ग्रामीण शव को सड़क पर रखकर मुआवजे की मांग करने लगे। ग्रामीणों ने रोड पर ट्रैक्टर लगाकर उसे बंद कर दिया। उसके बाद पुलिस ने आक्रोशित लोगों को किसी तरह शांत कराया।

घटना के संबंध में रौशनगंज थाना के सहायक पुलिस अवर निरीक्षक सियाराम पासवान ने बताया कि पडरी गांव के रहने वाले कृष्ण यादव व जितेन्द्र चौधरी सुबह अपने घर से बाहर शौच करने के लिए निकले। शौच के बाद दोनों मूंग की खेत में जमे पानी में हाथ पैर धोने लगे और करंट की चपेट में आ गए। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। खेत में पहले से ही बिजली का तार गिरा हुआ था।

तार खिंचकर पटवन के लिए मोटर चलाया जाता था। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने बालासोत मुख्यमार्ग पर दोनों के शव को रखकर घटना का विरोध करने लगे। काफी देर तक हो हल्ला होता रहा उसके बाद पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया।

 चाकंद रेलवे स्टेशन पर सोमवार की दोपहर एक बड़ी घटना हो गई। स्टेशन पर बने रैक प्वाइंट से अनाज लोड कर निकल रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर स्टेशन के नीचे सड़क पर कुल्फी बेच रहे युवक को रौंद दिया। जिससे युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। चाकंद थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। स्थानीय बारा पंचायत के मुखिया सुभाष कुमार ने मृतक के परिजनों को तत्काल कबीर अंतेष्ठी की सहयोग राशि दी है। बताया गया कि मृतक की शादी अगले माह में होनी थी।

थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि सोमवार की दोपहर बाद गया पटना रेलखंड के चाकंद रेलवे स्टेशन पर बने रैक प्वाइंट से अनाज लोड कर निकल रहा एक ट्रक अनियंत्रित हो गया। जो स्टेशन के नीचे एक मकान में जा टकराया। वहीं सड़क पर कुल्फी बेच रहे एक युवक को अपने चपेट में ले लिया। जिससे युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

मृत युवक की पहचान गया शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र के छोटकी नवादा दुर्गा स्थान निवासी रामजी यादव उर्फ गोरा यादव के पुत्र शिवबच्चन उर्फ सुधीर कुमार के रूप में हुई है। मुखिया सुभाष कुमार ने बताया कि मृतक सुधीर कुल्फी बेचने का काम करता था।

सोमवार को सुधीर चाकन्द रेलवे स्टेशन परिसर में कुल्फी बेच रहा था। उसी समय यह घटना दुर्घटना हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक का अगले महीने तीन मई को तिलक और 9 मई को शादी तय थी। घटना की जानकारी के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.